बालों का झड़ना, डैंड्रफ और कमजोर बाल आजकल आम समस्याएं बन गई हैं. ऐसे में लोग प्राकृतिक उपायों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. वहीं बालों के लिए रोजमेरी का इस्तेमाल लंबे समय से औषधि के रुप में किया जाता रहा है. रोजमेरी ऑयल और रोजमेरी वॉटर दोनों का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता है. हालांकि सवाल यह है कि इनमें से बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है. तो चलिए आपको बताते हैं इस सवाल का सही जवाब...
डैंड्रफ कंट्रोल में कौन बेहतर
डैंड्रफ की समस्या से परेशान लोगों के लिए रोजमेरी ऑयल अधिक प्रभावी माना जाता है. इसमें एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सिर की त्वचा में होने वाली रूसी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. वहीं रोजमेरी वॉटर स्कैल्प को शांत और ताजगी देने का काम करता है, लेकिन डैंड्रफ पर इसका असर ऑयल जितना मजबूत नहीं माना जाता.
बालों को मजबूत बनाने में ऑयल आगे
रोजमेरी ऑयल बालों की जड़ों और बालों की लटों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इससे बालों का टूटना और झड़ना कम हो सकता है. दूसरी ओर रोजमेरी वॉटर भी बालों को कुछ हद तक पोषण देता है, लेकिन इसका असर अपेक्षाकृत हल्का होता है.
स्कैल्प के लिए रोजमेरी वॉटर बेहतर
यदि आपकी स्कैल्प सेंसटिव है या आपको एलर्जी की समस्या रहती है, तो रोजमेरी वॉटर ज्यादा सुरक्षित विकल्प हो सकता है. यह हल्का और कोमल होता है. वहीं रोजमेरी ऑयल कुछ लोगों में जलन, खुजली या एलर्जी का कारण बन सकता है. इसलिए इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए.
हेयर ग्रोथ में किसका असर ज्यादा
रोजमेरी ऑयल सिर की त्वचा में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है और बालों की वृद्धि को बढ़ावा मिल सकता है. रोजमेरी वॉटर भी बालों की ग्रोथ को थोड़ा प्रोत्साहित करता है, लेकिन इसका प्रभाव ऑयल की तुलना में कम माना जाता है.
ये भी पढ़ें: