अगर आप डॉमेस्टिक फ्लाइट से कहीं घूमने जा रहे हैं और वहां से शराब घर लाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी नियम है जिनका पालन करना बेहद जरूरी है. भारत में डॉमेस्टिक फ्लाइट में शराब ले जाने की पर्मिशन है, लेकिन इसकी क्वांटिटी, शराब और पैकिंग को लेकर नियम तय हैं. इन नियमों को नहीं मानने पर एयरपोर्ट पर आपकी बोतल को रोका जा सकता है.
डॉमेस्टिक फ्लाइट में 24 से 70 प्रतिशत तक अल्कोहल वाली शराब 5 लीटर की क्वांटिटी तक एक यात्री अपने साथ चेक इन बैगेज में ले जा सकता है. यानी अगर बोतल 1 लीटर की है, तो आप 5 बोतल ले जा सकते हैं. बोतल की पैकिंग सही होनी चाहिए और वह अपनी ओरीजिनल दुकान वाली पैकिंग में ही होनी चाहिए.
फ्लाइट में आधी या पहले से खुली हुई शराब की बोतल ले जाने की पर्मिशन नहीं है. बोतल पूरी तरह सील होनी चाहिए. शराब को किसी दूसरी प्लास्टिक बोतल में डालकर भी नहीं ले जा सकते. उसे उसकी ओरीजिनल पैकिंग में रखना जरूरी है.
24 प्रतिशत या उससे कम अल्कोहल वाली ड्रिंक के लिए 5 लीटर की लिमिट लागू नहीं होती. चेक इन बैगेज की कुल वजन लिमिट और एयरलाइन के दूसरे नियम लागू रहेंगे. इसलिए ज्यादा क्वांटिटी ले जाने से पहले अपनी एयरलाइन की शर्तें जरूर देख लें.
अगर किसी शराब में 70 प्रतिशत से ज्यादा अल्कोहल है, तो उसे डॉमेस्टिक फ्लाइट में ले जाने की पर्मिशन नहीं है. इसलिए सामान पैक करने से पहले बोतल पर लिखा ABV जरूर चेक कर लें.
आम तौर पर डॉमेस्टिक फ्लाइट में शराब को चेक इन बैगेज में रखना सेफ तरीका है. हालांकि कुछ एयरलाइंस सेफ्टी जांच के बाद एयरपोर्ट से खरीदी गई शराब को लिमिट के अंडर क्वांटिटी में केबिन बैगेज में रखने की पर्मिशन देती हैं. जैसे कि IndiGo ऐसी खरीद के लिए 1 लीटर तक की पर्मिशन बताता है.