Advertisement

Sawan Special Recipe: सावन में खाना है कुछ टेस्टी, लेकिन हो बिना प्याज-लहसुन... तो ट्राय करें सावन स्पेशल Mix Veg

सावन में जहां अक्सर लोग प्याज-लहसुन छोड़ देते हैं, ऐसे में परेशानी खड़ी होती है सब्जी बनाने की. लोगों के समझ में नहीं आता कि आखिर फिर क्या बनाया जाए, जो बिन प्याज-लहसुन भी हो और टेस्टी भी. ऐसे में उन लोगों के लिए यह खास रेसिपी हैं.

Mix Veg Curry
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

सावन का महीना शुरू होते ही कई लोग अपने खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करते. ऐसे में यह सवाल रहता है कि बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी सब्जी कैसे बनाई जाए. अगर आप भी कुछ आसान, हेल्दी और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो मिक्स वेज एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ खाया जा सकता है और घर के सभी लोगों को इसका स्वाद पसंद आएगा.

कैसे करें शुरुआत?

इस रेसिपी के लिए आपको फूलगोभी, गाजर, आलू, बीन्स, शिमला मिर्च, मटर, टमाटर, अदरक, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और थोड़ा सा घी या तेल चाहिए. ऊपर से हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.

सबसे पहले सब्जियां करें तैयार

सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कड़ाही में थोड़ा तेल या घी गर्म करें. सबसे पहले आलू डालकर हल्का पकाएं. इसके बाद गाजर, बीन्स, मटर और फूलगोभी डालें. सब्जियों को ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं. आखिर में शिमला मिर्च डालें ताकि उसका स्वाद और रंग बना रहे. जब सब्जियां हल्की नरम हो जाएं, तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें.

तैयार करें टेस्टी मसाला

उसी कड़ाही में थोड़ा तेल डालें. इसमें जीरा और चाहें तो तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची जैसे साबुत मसाले डालें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ अदरक और टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं. अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाएं. मसाले को तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग दिखाई न देने लगे. इसके बाद थोड़ा दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. इससे ग्रेवी का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है.

सब्जियों और मसालों की मेलजोल

अब पहले से पकी हुई सभी सब्जियों को मसाले में डाल दें. स्वादानुसार नमक और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं. कड़ाही को ढककर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मसाला सब्जियों में अच्छी तरह मिल जाए. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें. चाहें तो थोड़ा सा ताजा क्रीम भी डाल सकते हैं.

गरमा-गरम मिक्स वेज को रोटी, तंदूरी रोटी, पराठे, पूरी या जीरा राइस के साथ परोसें. सावन के दिनों में बिना प्याज-लहसुन की यह सब्जी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है. इसे आप घर में किसी खास मौके या रोज के खाने में भी आसानी से बना सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement