दाल मखनी इंडियन डिशिज़ में एक पॉपुलर डिश है. लेकिन जितनी यह पॉपुलर है, इसे बनाना ही उतना मुश्किल है. मुश्किल केवल इसलिए नहीं क्योंकि इंग्रीडिएंट महंगे है बल्कि लोगों को इसे बनाने का सीक्रेट नहीं पता होता. लोगों को होती तो ये काफी पसंद है, लेकिन न बना पाने की वजह से रेस्तरां जाना पड़ता है. ऐसे में चलिए आपको इसे बनाने का तरीका, जिसके बाद आप आराम से इसे घर पर ही बना पाएंगे.
मेहनत से आता है स्वाद
इस फेमस डिश को बनाने के लिए आपको काली दाल, राजमा और चना की जरूरत पड़ेगी. इन्हें आप ओवरनाइट 8 से 10 घंटे तक भिगोएं. इसके बाद दाल को हल्के हाथों से रगड़कर सफेद रंग में बदले. ऐसा करने से दाल भी मुलायम हो जाती है. जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है. इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको करीब 500 ग्राम काली दाल, 140 ग्राम राजमा और 50 ग्राम चना चाहिए होगा.
मसालों का सही बैलेंस
दाल मखनी की सबसे ज्यादा खासियत है उसका सटल स्वाद और मलाईदार टेक्सचर. इसके लिए आपको देसी घी, बटर, और मस्टर्ड ऑयल का उपयोग करना होगा. मसाला हलका रखने के लिए इसमें देगी मिर्च, नमक, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर जैसे मसालों का इस्तेमाल करें. साथ ही कुछ टमाटर का इस्तेमाल कर उनकी प्यूरी तैयार करें. इस प्यूरी से डिश की ग्रेवी तैयार करने में मदद मिलेगी. साथ ही बाद में इसे अच्छे से पकाकर उसका पानी रिड्यूस करें. इससे आपकी डिश में मसालों का सही संतुलन रहेगा और दाल मखनी को एक अनोखा स्वाद मिलेगा.
ऐसे आएगा फिनिशिंग टच
जब मसाले अच्छे से पक जाएं और दाल तैयार हो जाए. और इसका तेल ऊपर आ जाए, तब इसमें भिगोई हुई दाल को डालकर पकाएं. दाल का रंग और गाढ़ापन इस रेसिपी की खासियत है. इसकी क्रिमीनेस को बढ़ाने के लिए इसमें करीब 750 एमएल दूध, इलायची पाउडर, सॉफ्ट पाउडर, और कस्तूरी मेथी डालें. आखिर में बचा हुआ बटर और क्रीम डालकर इसे परफेक्ट फिनिशिंग टच दिया जाता है. क्रीम से इसमें क्रिमीनेस बढ़ जाएगी और दाल का टेक्सचर बढ़ जाएगा.