अगर इनमें से कोई स्किल रखते हैं आप.. तो एआई कभी नहीं छीन पाएगा नौकरी.. ह्यूमन टच दे सकता है, पर नहीं बन सकता Human

दुनिया के कोने-कोने में एआई का बोलबाला है. हर कोई सोच रहा है कि नौकरी खतरे है. लेकिन कुछ ह्यूमन स्किल ऐसे है जो एआई के मौजूदा दौर में भी बने रहेंगे. जहां इन स्किल्स भी जरूरत होगी. वहां आपकी नौकरी को कभी खतरा नहीं होगा.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

एआई हर सेक्टर में तेजी से अपनी जगह बना रहा है. कई लोग इस बात को लेकर डरे हुए हैं कि कहीं एआई उनकी नौकरी न छीन ले. लेकिन एआई के एक्सपर्ट्स का मानना है कि ह्यूमन में कुछ ऐसी स्किल्स हैं जो उससे कोई तकनीक नहीं छीन सकती. इसलिए वह हमेशा खास बना रहेगा. ये ऐसी स्किल्स हैं जिन्हें एआई पूरी तरह से चाह कर भी कॉपी नहीं कर सकता. इसलिए फ्यूचर में सफल रहने के लिए इन स्किल्स को डेवलप करना जरूरी है.

इमोशन समझना सबसे बड़ी ताकत

एआई डेटा समझ सकता है, लेकिन इंसानों के इमोश्नस को नहीं समझ सकता. हर इंसान के चेहरे के भाव, आवाज का उतार-चढ़ाव या उसके मन की स्थिति को समझना इंसानों की एक खास खूबी है. फिलहाल एआई इस खूबी को बिल्कुल भी कॉपी नहीं कर सकता.

उदाहरण के लिए, एआई किसी अस्पताल में काम कर रही नर्स की नौकरी नहीं छीन सकता. एक नर्स केवल इलाज में मदद नहीं करती, बल्कि मरीज को मेंटली भी सपोर्ट करती है. जो एआई नहीं कर सकता.

रिश्ते बनाने की शानदार कला

कामकाज की दुनिया में अच्छे रिश्ते बनाना और उन्हें लंबे समय तक निभाना बहुत जरूरी होता है. चाहे कस्टूमर हो, को-वर्कर हो या बिजनेस पार्टनर, ट्रस्ट और संबंध समय के साथ बनते हैं.

कामकाज की दुनिया में एआई केवल एनालिटिक्स में मदद कर सकता है. लेकिन सालों से बने भरोसे और संबंधों की जगह नहीं ले सकता. यही वजह है कि नेटवर्किंग और रिलेशनशिप मैनेजमेंट फ्यूचर में भी जरूरी स्किल रहेगी.

झगड़े सुलझाने की कला

हर वर्कप्लेस पर कभी न कभी मतभेद या विवाद होता है. ऐसे समय में लोगों को समझना, उनकी बात सुनना-समझना और उसका समाधान निकालना एक अच्छे लीडर की पहचान होती है.

एआई केवल सुझाव दे सकता है, लेकिन लोगों के इमोश्नस को संभालना और टीम में पॉजिटिविटी बनाए रखने का काम केवल इंसान ही कर सकते हैं. इसलिए लीडरशिप की स्किल होना जरूरी हैं क्योंकि इसे एआई नहीं छीन सकता.

सही और गलत के बीच का फर्क

एआई मौजूदा जानकारी के बेसिस पर जवाब देता है, लेकिन वह सही और गलत का फैसला खुद नहीं ले सकता. कई बार जीवन और करियर में ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जहां केवल डेटा नहीं, बल्कि ह्यूमन इमोशन और मोरल वैल्यू भी जरूरी होते हैं. इंसानों के पास नोलेज और एक्सपीरियंस के साथ मन के भीतर से सही और गलत पहचाने का स्किल होता है, जो उन्हें खराब स्थिति में भी बेहतर फैसले लेने में मदद करता है.

क्रिटिकल थिंकिंग की जरूरत

एआई कई बार गलत जानकारी भी दे सकता है. इसलिए किसी भी जानकारी को आंख बंद करके मान लेना सही नहीं है. किसी भी जानकारी को फैक्ट चेक करना जरूरी है. यही क्रिटिकल थिंकिंग कहलाती है.

इसके अलावा नई सोच, नए आइडिया और परेशानी का क्रिटिकल आनसर निकालने की क्षमता भी इंसानों की सबसे बड़ी ताकत है. बिजनेस की कला, ब्रांड तैयार करना या किसी जटिल समस्या का नया समाधान ढूंढना. ऐसे काम हैं जहां ह्यूमन क्रिएटिविटी अभी भी आगे है.

 

Read more!

RECOMMENDED