Punjabi Bride Video Viral: दुल्हन पर पैसों की बारिश! 8.5 करोड़ रुपए उड़ाने का सच क्या है?

सोशल मीडिया पर एक पंजाबी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि दूल्हे की फैमिली ने दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपए उड़ा दिए. इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. हालांकि इस वीडियो जितने पैसे उड़ाने का जिक्र है, उसकी सच्चाई कुछ और ही है. घरवालों ने इसका सच बताया.

Punjabi Bride Video Viral
gnttv.com
  • तरनतारन,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

सोशल मीडिया पर पंजाबी शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दुल्हन पर पैसों की बारिश की जा रही है. वीडियो में नोटों से पूरा डांस फ्लोर भर गया है. लोग दुल्हन पर नोटों की गड्डियां उड़ा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि दूल्हे की फैमिली ने दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपए उड़ा दिए. हालांकि सच कुछ और ही निकला. सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. 

दुल्हन पर पैसों की बरसात-
इस वायरल वीडियो में एक दुल्हन डांस फ्लोर पर खड़ी है. उसके चारों तरफ से नोट उड़ाए जा रहे हैं. डांस फ्लोर पर सिर्फ नोट ही नोट दिखाए दे रहे हैं. दावा है कि दूल्हे के परिवार 8.5 करोड़ रुपए उड़ा दिए. हालांकि ये दावा झूठ निकला. ये रकम सिर्फ 4 लाख रुपए है. डीजे के मुताबिक निशंक ने बताया कि करीब 4 लाख रुपए के आसपास थी. इसमें कुछ डॉलर भी शामिल थे. लेकिन ये साफ नहीं हो पाया है कि करोड़ों रुपए लुटाए जाने के साथ ये वीडियो क्यों वायरल हो रहा है? यह इवेंट रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और नृत्य से भरपूर था. इसमें पारंपरिक रीति-रिवाज की झलक पेश की गई.

दूल्हे के भाई ने क्या कहा?
दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह का कहना है कि उनका भाई ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का कारोबार करता है. ये शादी 14 फरवरी को हुई थी. हम लोगों ने पैसे उड़ाकर सेलिब्रेट किया. लेकिन ये रकम 2 लाख रुपए ही थी. सोशल मीडिया पर इसे बढ़ा-चढ़ाकर करोड़ों में बताया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है.
भले ही इस वीडियो में पैसे उड़ाने की सच्चाई कुछ भी हो. लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूबर वायरल हो रहा है और लोग इसपर अलग-अलग तरह से कमेंट कर रहे हैं.

(अमन भारद्वाज की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED