Advertisement

Soft Roti Making Tips: गर्मी में रोटी सूखने की झंझट खत्म! आटा गूंथते समय मिलाएं यह चीज, घंटों रुई जैसी मुलायम रहेंगी रोटियां

Soft Roti Hack: यदि आप गर्मी के मौसम में रोटियों के जल्दी सूखने से परेशान हैं तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है. हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनसे रोटियां घंटों रुई जैसी मुलायम रहेंगी. आप आटा गूंथते समय उसमें दही मिला दें तो रोटी फूली-फूली भी बनेगी और घंटों मुलायम भी रहेगी. गुनगुने पानी से आटा गूंथने के बाद भी रोटी घंटों मुलायम रहती है.  

Soft Roti Making Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

हर किसी को फूली-फूली और मुलायम रोटियों को खाने में मजा आता है. गृहणियों के पास गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी रोटियों के जल्दी सूखने की होती है. यदि आप गर्मी के मौसम में रोटियों के जल्दी सूखने से परेशान हैं तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है. हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनसे रोटियां घंटों रुई जैसी मुलायम रहेंगी. सुबह की बनाई रोटियां शाम तक मुलायम रहेंगी.

1. दही का करें इस्तेमाल 
रोटी को मुलायम बनाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं. दही न सिर्फ रोटियों का टेक्सचर बदल देता है बल्कि रोटियों को घंटों ताजा बनाए रखता है. फूली-फूली और मुलायम रोटी बनाने के लिए आटा को सिर्फ पानी से न गूंथे बल्कि इसकी जगह दही और गुनगुने पानी के इस्तेमाल करें. आटे में एक-दो चम्मच ताजा दही मिलाएं. 

ध्यान रखें सीधे आटा में दही न डालें बल्कि गुनगुने पानी में थोड़ा सा दही अच्छे से मिला लें. इसके बाद इस दही वाले गुनगुने पानी से धीरे-धीरे आटा गूंथे. इससे दही आटे में अच्छी तरह से मिल जाता है और रोटियां मुलायम बनती हैं. ध्यान रखें कि दही ज्यादा न हो नहीं तो आटा चिपचिपा हो सकता है. बहुत अधिक खट्टे दही का भी इस्तेमाल न करें, नहीं तो रोटी का स्वाद खराब हो सकता है.  दही में मौजूद फैट व लैक्टिक एसिड आटे के ग्लूटेन स्ट्रक्चर को नरम बना देते हैं. इससे रोटियां मुलायम बनती हैं. रोटियों का रंग भी साफ होता है. दही में मौजूद हल्की खटास आटे को सॉफ्ट और स्मूद बना देती है. इससे आटा बेलने में आसानी होती है और रोटी बनाना भी आसान हो जाता है. दही मिलाकर आटा गूंथने पर रोटी खाने पर और ज्यादा देस्टी लगती है.

2. गर्म पानी का करें इस्तेमाल 
आटा गूंथने के लिए कुछ महिलाएं गर्म पानी का तो कुछ ठंडे पानी का इस्तेमाल करती हैं. यदि आप आटा गूंथते समय ठंडा पानी का इस्तेमाल करती हैं तो रोटी मुलायम नहीं बनेगी और आटा भी थोड़ा सख्त हो जाएगा. ऐसे में आटा गूंथने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

3. पानी में मिलाएं नमक
रोटी का स्वाद बढ़ाने और मुलायम बनाने के लिए आप आटा गूंथने वाले पानी में हल्का नमक मिला सकती हैं. आप आटे में भी नमक डालकर गूंथ सकती हैं. आटा को गूंथने के लिए पहले आटे में नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें. इसके बाद आटा को अच्छी तरह गूंथ लें. इससे रोटी फूली-फूली और मुलायम बनेगी. 

4. आटा गूंथने के तुरंत न बनाएं रोटी 
आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटी नहीं बनानी चाहिए. आप आटा गूंथने के बाद उस पर हल्का सा तेल या घी लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. ऐसा करने से आटे में नमी अच्छी तरह सेट हो जाती है और आटा रोटियां बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है. आटा को रेस्ट देने के बाद एक बार फिर हल्के हाथों से आटा का गूंथ लें. 

5. रोटियों को सेंकने का सही तरीका
रोटियों के फूलने और मुलायम रहने में आंच का भी अहम रोल होता है. यदि आप एकदम धीमी आंच पर देर तक रोटी सेंकेंगी तो वह पापड़ जैसी सख्त हो जाएगी. ऐसे में रोटी को हमेशा मीडियम-हाई फ्लेम पर सेंकना चाहिए. तेज आंच पर रोटी जल्दी फूलती है और उसके अंदर की भाप रोटी को अंदर से नरम बनाए रखती है. दही वाला आटा होने के कारण यह रोटियां बहुत जल्दी और अच्छी फूलती हैं.

6. रोटी को ऐसे करें स्टोर 
रोटियों को बनाने के बाद उन्हें सीधे डिब्बे में नहीं रखना चाहिए. रोटी को बनाने के बाद सूती कपड़े या किचन टॉवल में पहले लपेटें और फिर कैसरोल या एयरटाइट डिब्बे में रखें. इससे रोटियां घंटों मुलायम रहेंगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement