Advertisement

Turkish Law For Pet: बीवी से तलाक लेना पड़ा भारी.. 10 साल तक पालतू बिल्ली का उठाना पड़ेगा खर्च, जानें क्या हैं तुर्की के कानून

तुर्की में एक तलाक मामले ने नया उदाहरण पेश किया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी को उनकी दो बिल्लियों की देखभाल के लिए हर तीन महीने में 21000 रुपए देने होंगे.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

तुर्की में एक अनोखा तलाक का मामला सामने आया, जहां पुरुष द्वारा पूर्व पत्नी को बिल्लियों का खर्चा देने की बात हुई. तुर्की मीडिया येनिसफक की रिपोर्ट के मुताबिक पुरुष द्वारा हर तीन महीने में बिल्लियों के जोड़े के लिए 21 हज़ार रुपए दिए जाएंगे. केवल इतना ही नहीं इनफ्लेशन को देखते हुए यह रकम बढ़ेगी भी, और करीब 10 साल तक चलेंगी. जिसके हिसाब से रकम को करीब 84 हज़ार रुपए के करीब एडस्ट किया गया.

करीब दो साल पहले दोनों की शादी इस्तानबुल में हुई थी. लेकिन जब दो साल बाद तलाक हुआ तो बिल्लियों की कस्टडी महिला को दे दी गई. इसके अलावा पुरुष ने 13 लाख रुपए बतौर कंपंसेशन दिया. इस सेटलमेंट में बिल्लियों का खाना, वैकसीन और अन्य पेट रिलेटिड खर्चे शामिल हैं. 

क्यों देना पड़ रहा बिल्लियों का खर्चा?
वकील एलन एसरा एरेन बताती है कि तुर्की का एनिमल प्रोटेक्शन लॉ, पेट्स को ह्यूमन की तरह ही ट्रीट करता है, जिसके चलते अगर आप उन्हें छोड़ देते हैं तो यह गैर-कानूनी हो जाता है और 1.4 लाख रुपए तक का फाइन लग सकता है. उनका कहना है कि पेट्स को खुला नहीं छोड़ा जा सकता है. और माइक्रोचिप किए गए पेट्स को खुला छोड़ना गैर-कानूनी है.

एरेन ने कहा कि यह मामला पहली बार कानूनी तौर पर पालतू जानवरों की देखभाल की जिम्मेदारी को परिभाषित करता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरुष द्वारा दिया जाने वाला पैसा भरण-पोषण (Alimony) नहीं है, क्योंकि तुर्की कानून के तहत यह केवल जीवनसाथी या बच्चों पर लागू होता है.

सोशल मीडिया पर रिएशन
सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी अच्छा रिएशन आया है. लोगों का कहना है कि इस तरह से पेट्स की देखभाल होनी चाहिए. जिससे वह खुले में न छोड़े जा सके और ऐसा ही कानून लागू होना चाहिए. तुर्की में 2023 के पेट्स की संख्या करीब 209 लाख के आसपास थी जिन्हें कानूनी तौर पर परिवार का हिस्सा माना जाता था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement