चाय? चाय तो भारतीयों की जान है, एक चाय की चुस्की सारा दिन बना देती है. सुबह की शुरुआत हो या फिर शाम की थकान, एक कप चाय सब कुछ ठीक कर देती है. हालांकि, इसमें मौजूद चीनी सेहत को नुकसान भी पहुंचाती है. ज्यादा चीनी हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती है. इसके साथ ही चीनी से वजन बढ़ने की समस्या भी देखने को मिलती है. तेजी से बढ़ते हेल्थ अवेयरनेस और कई तरह की बीमारियों के कारण लोग चीनी का दूसरा विकल्प ढूंढ रहे हैं. तो चलिए आज आपकी ये चिंता दूर कर देते हैं.
चाय प्रेमियों के लिए ये गुड न्यूज है कि आप चीनी के बिना भी मीठी चाय बना सकते हैं. साथ ही चीनी की जगह कुछ नेचुरल चीजें डालकर चाय को मीठा बनाने के तरीके ट्रेंड में हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इस ट्रिक के बारे में.
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं
कोकोनट शुगर
कोकोनट शुगर में नेचुरल शुगर होता है. इसका स्वाद गुड़ जैसा होता है, जिससे चाय में अलग ही फ्लेवर आता है. इसे आप चीनी की तरह ही चाय बनाते समय डालें.
स्टीविया
स्टीविया एक नेचुरल स्वीटनर है. आप इसके पत्ते या फिर पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और यह वजन घटाने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
मोंक फ्रूट
मोंक फ्रूट प्लांट बेस्ड शुगर है जो चीनी से बहुत ज्यादा मीठी होती है. विदेशों में मोंक फ्रूट को कई फूड में मिठास के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ये स्टीविया जैसा ही होता है और इसके नुकसान न के बराबर हैं।
शहद
चाय को हल्का ठंडा होने के बाद उसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं. शहद प्राकृतिक मिठास का अच्छा विकल्प है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं.
गुड़
गुड़ से आप चाय को मीठा तो कर ही सकते हैं, लेकिन इसमें आयरन, मिनरल्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. गुड़ की चाय में इतना स्वाद होता है कि मजा ही आ जाएगा.
ये भी पढ़ें: