Advertisement

अब एक दूसरे की बाहों में मर पाएंगे कपल्स, तैयार हो रहा सुसाइड पॉड का लेटेस्ट वर्जन

‘सुसाइड पॉड’ का नया AI-पावर्ड वर्जन तैयार हो रहा है जो खास तौर पर कपल्स के लिए होगा. यह नया मॉडल दो लोगों को एक साथ इच्छामृत्यु लेने की सुविधा देगा.

suicide pod
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST
  • एक साथ बटन दबाने पर ही एक्टिव होगा डुअल सुसाइड पॉड
  • 2024 में पहली बार इस्तेमाल में आया था सुसाइड पॉड

कंट्रोवर्सियल 'सुसाइड पॉड' एक बार फिर चर्चा में है. ऑस्ट्रेलियाई मूल के डॉक्टर फिलिप निट्श्के ने दावा किया है कि वे अपने सुसाइड पॉड का लेटेस्ट वर्जन तैयार कर रहे हैं. यह नया मॉडल खास तौर पर कपल्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है, ताकि वे एक साथ अपनी जिंदगी खत्म कर सकें. इसमें AI बेस्ड फीचर भी जोड़ा जाएगा, जो लोगों की मानसिक स्थिति का आकलन करेगा.

2024 में पहली बार अमेरिकी महिला ने दी थी जान
Sarco पॉड पहली बार 2024 में सुर्खियों में आया था, जब 64 साल की एक अमेरिकी महिला ने स्विट्जरलैंड में इसका इस्तेमाल कर अपनी जान दी थी. यह 3D-प्रिंटेड कैप्सूल नाइट्रोजन गैस छोड़ता है, जिससे कुछ ही सेकंड में व्यक्ति बेहोश हो जाता है और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो जाती है. इस घटना के बाद स्विस पुलिस ने जांच शुरू की थी, डिवाइस को जब्त कर लिया गया था और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लिया गया था.

कपल्स दिखा रहे दिलचस्पी
इस डिवाइस को बनाने वाे फिलिप निट्श्के का कहना है कि उन्हें कई कपल्स से इस तरह की मांग मिल चुकी है. इनमें एक ब्रिटिश कपल भी शामिल है, जिसने इच्छा जताई कि वे 'एक-दूसरे की बाहों में मरना चाहते हैं.' Sarco के नए मॉडल को दो लोगों के लिए डिजाइन किया जा रहा है, ताकि वे एक साथ मर सकें. इसे डबल डच Sarco कहा जा रहा है.

एक साथ बटन दबाने पर होगी मौत
नए Sarco पॉड की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें दो लोग एक साथ बैठ सकेंगे. सुरक्षा के लिहाज से इसमें एक खास सिस्टम लगाया जाएगा, जिसमें दोनों लोगों को एक ही समय पर बटन दबाना होगा. अगर दोनों में से कोई एक बटन नहीं दबाता है, तो डिवाइस एक्टिवेट नहीं होगी.

मरने के लिए भी देना होगा टेस्ट
इसके यूजर को एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा, जो AI के जरिए लिया जाएगा. अगर व्यक्ति यह टेस्ट पास कर लेता है, तो सिस्टम उसे मानसिक रूप से सक्षम घोषित करेगा. इसके बाद Sarco पॉड 24 घंटे के लिए एक्टिव हो जाएगा. अगर इस समय में उपयोग नहीं किया गया, तो फिर से टेस्ट देना होगा. निट्श्के का कहना है कि Sarco पॉड के ज्यादातर हिस्से तैयार हो चुके हैं और इसे कुछ महीनों में जोड़ा जा सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement