गर्मी का मौसम आ गया है. गर्मियों में शरबत, कोल्ड ड्रिंक, छाछ या गन्ने के जूस की डिमांड बढ़ जाती है. शिकंजी मसाला भी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसकी मांग गर्मियों में खूब होती है. शिकंजी मसाला ताजगी भरा और स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ है. इसको घर पर बनाना काफी आसान है. कुछ मिनटों में इसे तैयार किया जा सकता है. चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
शिकंजी मसाला के लिए क्या है जरूरी?
गर्मी के मौसम में शिकंजी मसाला ताजगी भर देता है. इसको घर पर बनाना काफी आसान है. चलिए आपको बताते हैं कि इसको बनाने में किन चीजों की जरूरत होती है.
कैसे तैयार करें मसाला?
शिकंजी मसाला तैयार करने के लिए एक पैन लेते हैं और उसमें एक चम्मच जीरा डालते हैं. उसको धीमी आंच पर अच्छे से भून लेते हैं. एक बात का ध्यान रखना होगा कि जीरे का रंग ज्यादा नहीं बदलना चाहिए. इसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच काली मिर्च डालते हैं और उसको भूनते हैं. जिससे मसाले में हल्का तीखापन आ जाता है. जब ये भुन जाए तो उसे निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
मसालों को मिक्सी में पीस लें-
इसके बाद उसी बर्तन में सूखे पुदाने को हल्का सेंक लेते हैं. सेंकने से पुदीने की नमी पूरी तरह से खत्म हो जाती है. पुदीना डालने से मसाले में ताजगी आती है. जब मसाले ठंडे हो जाएं तो इसको मिक्सी जार में डालें और अच्छी तरह से पीस लें. इसमें 2 चम्मच भुना जीरा, एक चम्मच कच्चा जीरा, एक चम्मच काला नमक, आधा चम्मच साधारण नमक और एक चम्मच सौंठ पाउडर मिलाएं. स्वाद के मुताबिक इसमें थोड़ी चीनी मिला लें. इससे मीठा-खट्टा स्वाद बना रहता है. अब मसालों को अच्छी तरह से पीस लें. इसके बाद इस मसाले को एक कटोरी में निकाल लें. ये मसाला तैयार है. इसे डिब्बे में भरकर रख सकते हैं और गर्मी में इसे बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें शिकंजी मसाला?
शिकंजी मसाले को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक गिलास में ठंडा पानी, सोडा, छाछ या शरबत लेते हैं. उसमें एक चम्मच स्पेशल मसाला मिलाते हैं. इसके बाद इसमें नींबू रस मिलाते हैं. अब आपका ताजा पेय पदार्थ तैयार है. इस मसाले को गन्ने के रस में मिला सकते हैं. इससे स्वाद बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: