Summer Vegetable Storage Tips: भयंकर गर्मी में भी न सूखेंगी न सड़ेंगी और न गलेंगी सब्जियां, खेत जैसी रहेंगी ताजी, बस अपनाएं दादी-नानी वाले ये नुस्खे 

गर्मी के दिनों में सब्जियां सही तरीके से नहीं रखने पर जल्दी खराब होने लगती हैं. सब्जियों को सूखने, सड़ने और गलने के बाद फेकना पड़ता है. आज हम आपको दादी-नानी वाले कुछ सीक्रेट नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें आजमाने पर कई दिनों तक सब्जियां खेत जैसी ताजी रहेंगी. आलू और प्याज को अलग रखें. भिंडी और बीन्स जैसी सब्जियों को जिप-लॉक बैग में रखें. हरी मिर्च का डंठल हटाकर रखें. 

Summer Vegetable Storage Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

गर्मी के मौसम में रसोइघर में सबसे बड़ी परेशानी सब्जियों के जल्दी सूखने की होती है. फ्रिज नहीं होने पर तो यह परेशानी और बढ़ जाती है. आपको मालूम हो कि गर्मी के दिनों में सब्जियां सही तरीके से नहीं रखने पर जल्दी खराब होने लगती हैं. सब्जियों को सूखने, सड़ने और गलने के बाद फेकना पड़ता है. आज हम आपको दादी-नानी वाले कुछ सीक्रेट नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें आजमाने पर कई दिनों तक सब्जियां खेत जैसी ताजी रहेंगी. गर्मी में सब्जियों को सूखने और खराब होने से बचाने के लिए उन्हें सही नमी और ठंडी जगह पर रखना जरूरी है. 

सब्जियों को गर्मी के दिनों में ऐसे रखें 
1. हरी पत्तेदार सब्जियां 
पालक, धनिया और पुदीना जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां गर्मी के दिनों में सही तरीके से नहीं रखने पर जल्दी खराब हो जाती हैं. कुछ लोग इन सब्जियों को पानी में धोने के बाद तुरंत फ्रिज में रख देते हैं. ऐसा भूलकर भी नहीं करें, नहीं तो एक ही दिन में सब्जियां गल जाएंगी. हरी पत्तेदार सब्जियों को पानी में धोने के बाद इन्हें पूरी तरह सुखा लें. फिर पेपर टॉवल में हल्के से लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में रखें. इससे सब्जियां कई दिनों तक एकदम खेत जैरी ताजी रहेंगी. सब्जियों को खेत से या बाजार से खरीदकर लाने बाद तुरंत नहीं धोएं. ऐसा करने से वे जल्दी सड़ती हैं. आप उपयोग करने से पहले सब्जियों को धो सकती हैं. 

2. ऐसे रखें हरी मिर्च को
हरी मिर्च को कहीं स्टोर करने से पहले उसका डंठल तोड़ दें. ऐसा करने से हरी मिर्च अधिक दिनों तक फ्रेश रहती है. हरी मिर्च को आप सूखे डिब्बे या बैग में रख सकती हैं. इस तरह से रखने के बाद हरी मिर्च 15 से 20 दिनों तक खराब नहीं होती.

3. नींबू को ऐसे करें स्टोर 
गर्मी के मौसम में नींबू को अधिक दिनों तक खराब होने से बचाने के लिए नींबू को पानी से भरे कांच के जार में डालकर फ्रिज में रखें. इससे नींबू की नमी बनी रहती है.

4. अलग-अलग करें स्टोर करें
आलू, प्याज, टमाटर और फलों को अन्य सब्जियों से अलग रखें, क्योंकि वे एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो अन्य सब्जियों को जल्दी खराब कर सकती है. सभी को हवादार और अलग-अलग जगहों पर रखें.

5. ऐसे कई दिनों तक फ्रेश रहेगा टमाटर 
गर्मी के दिनों में टमाटर को कई दिनों तक फ्रेश रखा है तो टमाटर को हमेशा डंठल वाली साइड नीचे करके रखें. इससे हवा अंदर नहीं जाती और टमाटर जल्दी खराब नहीं होते. टमाटर को कभी भी सीधी धूप में न रखें. टमाटर को ठंडी और सूखी जगह पर रखना सबसे अच्छा होता है. टमाटर को पेपर या अखबार में हल्के से लपेटकर रखने से नमी कंट्रोल रहती है. इससे टमाटर जल्दी गलते नहीं हैं. 

6. जिप-लॉक बैग में रखें 
भिंडी और बीन्स जैसी सब्जियों को जिप-लॉक बैग में हल्की हवा छोड़कर बंद करें. ये हैक उनकी नमी को बरकरार रखता है और उन्हें प्रचंड गर्मी में भी मुरझाने से बचाता है.

7. बैंगन को ऐसे रखें 
बाजार से बहुत बड़ा बैंगन न खरीदें क्योंकि इसमें बीज बहुत होते हैं. मध्यम या छोटे आकार के बैंगन को चुनें. बैंगन को एक पेपर बैग या हवादार कटोरे में रखें. बैग को कसकर बंद करने या कटोरे को ढकने की आवश्यकता नहीं है. बैंगन को ताजा रहने के लिए हवा का प्रवाह आवश्यक है. 

8. मिट्टी के बर्तन
गर्मी को मौसम में सब्जियों को मिट्टी के घड़े या बर्तन में रखकर ऊपर से गीला कपड़ा ढकने से वे ठंडी रहती हैं. हरी सब्जियों के डंठल को पानी के गिलास में रखकर भी ताजा रखा जा सकता है.


 

Read more!

RECOMMENDED