Advertisement

रात के अंधेरे में लवर से मिलने पहुंचा युवक, गांववालों ने पकड़कर करा दिए सात-फेरे, वीडियो वायरल

बिहार के सुपौल में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक और एक युवती की शादी मंदिर में हो रही है. युवक रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया था. इसकी भनक गांववालों को लग गई. लोगों ने उसे पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी.

Marriage
gnttv.com
  • सुपौल,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

बिहार के सुपौल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक जोड़े की शादी मंदिर में हो रही है. बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया था. लेकिन इसकी भनक गांववालों को लग गई. गांववालों ने प्रेमी को पकड़ लिया. इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी. इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि GNTTV.COM वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. हालांकि वीडियो में लड़की खुद को नाबालिग बता रही है.

प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में पहुंचा प्रेमी-
मामला राजेश्वरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां दो दिन पहले मधेपुरा का एक युवक अपने प्रेमिका से मिलने राजेश्वरी गांव पहुंचा था. गांव वालो ने प्रेमी और प्रेमिका को रात के अँधेरे में एक साथ देख लिया. जिसके बाद गांव वालों ने दोनों की शादी गांव के ही एक मंदिर में करा दी. बताया जा रहा है प्रेमी और प्रेमिका के परिवार वाले पहले से भी एक दूसरे के रिश्तेदार रहे हैं. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

गांववालों ने मंदिर में कराई शादी-
घटना को प्रेम-प्रसंग और जबरन कराए गए पकड़ौआ विवाह से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जाता है कि दो दिन पहले शाम करीब पांच बजे एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने राजेश्वरी थाना क्षेत्र के एक पंचायत पहुंचा था. इसी दौरान लड़की के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और दोनों का विवाह करा दिया.

गांववालों युवक से पूछ रहे हैं सवाल-
वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण युवक और युवती से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान युवक अपनी उम्र 22 वर्ष बताता है, जबकि युवती खुद को 15 वर्ष की बताती है. वीडियो में ग्रामीण युवक से यह कहते हैं कि आपका सात फेरा हो गया. आज से आप पति-पत्नी हैं. अगर उसके परिवार वाले उसे स्वीकार नहीं करते तो क्या वह युवती को कमा कर खिलाएगा? युवक इस पर हामी भरता नजर आता है. इसके बाद उससे उसके कामकाज को लेकर भी सवाल पूछे जाते हैं और परिवार को बुलाने की बात कही जाती है. इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. वहीं, प्रशासन किसी तरह का लिखित आवेदन नहीं मिलने की बात कह रहा है.

(रामचंद्र मेहता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement