Advertisement

Dussehra 2023: पंचकूला में तैयार किया गया 171 फुट का सबसे ऊंचा रावण...बनाने में लगे 25 कारीगर, 18 लाख है कीमत

171 फुट ऊंचे रावण बनाने का काम पिछले 3 महीना से चल रहा है जिसे तेजेंद्र सिंह राणा ने बनाया है. वह 35 सालों से रावण बना रहे हैं. तेजिंदर राणा ने दुनिया का सबसे ऊंचा रावण 221 फुट साल 2019 में चंडीगढ़ के धनास गांव में तैयार करवाया था.

Dussehra
ललित शर्मा
  • चंडीगढ़,
  • 23 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

इस बार देश का सबसे बड़ा रावण पंचकूला के सेक्टर 5 के ग्राउंड में तैयार किया गया है. 171 फुट ऊंचे रावण बनाने का काम पिछले 3 महीना से चल रहा है. इस रावण को तैयार कर रहे हैं बराडा गांव के तेजेंद्र सिंह राणा जिन्हें लोग "प्रधान वाले रावण" के नाम से भी जानते है. तेजिंदर सिंह पिछले 35 सालों से रावण बना रहे हैं. तेजिंदर राणा ने दुनिया का सबसे ऊंचा रावण 221 फुट साल 2019 में चंडीगढ़ के धनास गांव में तैयार करवाया था जिसे देखने के लिए 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे.

क्या है इसके पीछे का कारण
राजेंद्र सिंह राणा ने गुड न्यूज टुडे से खास बातचीत में बताया कि हर साल वह रावण का कद बड़ा करते हैं. इसके पीछे कारण यह है कि जिस तरह से समाज में बुराइयां बढ़ रही हैं तो जैसे श्री राम ने रावण जोकि बुराइयों का प्रतीक था उसे जलाकर उसका नाश किया था उसी तरह वह भी चाहते हैं कि बुराई पर अच्छाई की जीत हो. राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस बार वह पंचकूला के सेक्टर 5 में 171 फीट ऊंचा रावण तैयार करवाया है जिसका काम पिछले तीन महीने से चल रहा था. इसको बनाने में लगभग 25 कारीगर लगे. इस रावण को बनाने में करीबन 18 लाख का खर्चा आया है. 

इको फ्रेंडली है रावण
रावण के इस पुतले को बनाने में करीबन 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े जिनकी लंबाई लगभग 24 फुट है लगे. इसके अलावा 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और 1 क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया गया है. इसके अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए गए हैं जो की आकर्षण का केंद्र रहते हैं. इन्हें तमिलनाडु से मंगवाया गया है. उसके अलावा यह रावण पूरी तरह से इको फ्रेंडली है. रिमोट के जरिए इस रावण का दहन किया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement