Advertisement

Good News: खोजी कुत्ते ने की मुंबई पुलिस की बड़ी मदद, 6 साल के लापता बच्चे को खोज सुरक्षित परिवार को सौंपा 

लापता बच्चे का पता लगाने के लिए तुरंत एक डॉग स्क्वायड को बुलाया और दिन के दौरान बच्चे द्वारा पहनी गई टी शर्ट की गंध के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया.

खोजी कुत्ता
gnttv.com
  • मुंबई ,
  • 30 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST
  • पुलिस स्टेशन जाकर की शिकायत 
  • डॉग स्क्वायड की ली मदद 

कुत्ते की वफादारी की चर्चा हमेशा से होती आई है. इसका जीता जागता उदाहरण मुंबई के पवई इलाके का है. जहां पुलिस ने एक बच्चे को खोज निकाला है. उनके क्षेत्र में एक 6 साल का बच्चा लापता हो गया था लेकिन खोजी कुत्ता ने बच्चे को ढूंढ निकाला. 

दरअसल, मुंबई के अंधेरी पूर्व के अशोक नगर इलाके से 6 साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था, लेकिन वो घर वापस नहीं लौटा. परिवार ने आसपास के इलाकों में बच्चे की बहुत तलाशी की पर बच्चे का कुछ पता नही चला. 

पुलिस स्टेशन जाकर की शिकायत 

इसके बाद परिवार ने नजदीकी पवई पुलिस स्टेशन पहुंच इसकी जानकारी दी. पवई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर पुलिस की टीम बनाई और तलाश शुरू की. झुग्गी झोपड़ी वाला इलाका होने के चलते इलाके में सीसीटीवी नही था. पुलिस के आगे ये बड़ा चैलेंज था. इसके बाद पवई पुलिस ने तकनीक के साथ-साथ गुप्त मुखबिरों और स्थानीय लोगों की मदद से जांच की. 

डॉग स्क्वायड की ली मदद 

तब पुलिस ने लापता बच्चे का पता लगाने के लिए तुरंत एक डॉग स्क्वायड को बुलाया और दिन के दौरान बच्चे द्वारा पहनी गई टी शर्ट की गंध के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया. पुलिस के खोजी कुत्ते लियो को पहले उस घर में ले जाया गया जहां लड़का रहता था. कुछ देर बाद ही लियो उसी जगह पहुंच गया जहां बच्चा था अंबेडकर उद्यान, अशोक टावर क्षेत्र में मिला. 

(दिव्येश की रिपोर्ट)


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement