क्या आप जानते हैं? 6 लाख में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी मुर्गी, इसके अंडे की कीमत भी सोने जैसी है

इंटरनेशनल मार्केट में आयाम सेमानी की कीमत 5000 से 6000 डॉलर यानी करीब 4 से 6 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यहां तक कि इसका एक अंडा भी हजारों रुपये में बिकता है. इसकी दुर्लभता और खास जेनेटिक्स इसे एक लक्जरी बर्ड बनाते हैं.

ayam cemani
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST
  • Ayam Cemani की कीमत पहुंचती है 6 लाख रुपये तक
  • दुनिया की अनोखी मुर्गी

अगर कोई कहे कि एक मुर्गी की कीमत 6 लाख रुपये हो सकती है, तो पहली बार में यकीन करना मुश्किल होगा. लेकिन यह सच है. दुनिया में एक ऐसी मुर्गी की नस्ल मौजूद है, जो अपनी चमक और दुर्लभता की वजह से लाखों में बिकती है. इसका नाम है आयाम सेमानी. यह इंडोनेशिया की बेहद दुर्लभ नस्ल है, जिसे दुनिया का ब्लैक चिकन भी कहा जाता है.

पंख से लेकर हड्डियों तक पूरा शरीर काला
आयाम सीमानी की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरा काला रंग है. इसके पंख, त्वचा, मांस, हड्डियां और यहां तक कि अंदरूनी अंग भी गहरे काले रंग के होते हैं. इस अनोखी स्थिति के पीछे फाइब्रोमेलानोसिस नाम की जेनेटिक कंडीशन होती है, जिसमें शरीर में मेलेनिन की मात्रा सामान्य मुर्गों की तुलना में कई गुना ज्यादा हो जाती है. इसी वजह से यह मुर्गी दिखने में इतनी रहस्यमयी और अलग नजर आती है.

लाखों में बिकती है ये मुर्गी
इंटरनेशनल मार्केट में आयाम सेमानी की कीमत 5000 से 6000 डॉलर यानी करीब 4 से 6 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यहां तक कि इसका एक अंडा भी हजारों रुपये में बिकता है. इसकी दुर्लभता और खास जेनेटिक्स इसे एक लक्जरी बर्ड बनाते हैं.

क्यों इतनी महंगी है यह काली मुर्गी?

  • इसकी ब्रीडिंग बेहद मुश्किल है. अंडे कम मिलते हैं और हैचिंग रेट भी काफी कम होता है.

  • पूरी तरह काला होने के कारण इसे कई लोग Lamborghini of Chickens भी कहते हैं.

  • इंडोनेशिया में इसे पवित्र और रहस्यमयी माना जाता है. कुछ जगहों पर इसका उपयोग पारंपरिक रिचुअल्स में भी होता है.

  • इसका मांस हाई प्रोटीन और लो फैट माना जाता है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं.

क्या सच में सेहत के लिए बेहतर है इसका मांस?
रिसर्च के मुताबिक आयाम सेमानी में लगभग 18 से 25 प्रतिशत तक प्रोटीन होता है, जो सामान्य ब्रॉयलर चिकन से ज्यादा माना जाता है. इसी वजह से इसे कुछ लोग सुपरफूड चिकन भी कहते हैं. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि इसके स्वास्थ्य लाभों को लेकर और वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत है.

भारत में भी बढ़ रही डिमांड
पिछले कुछ सालों में भारत में भी आयाम सीमानी की फार्मिंग को लेकर रुचि बढ़ी है. कुछ हाई-प्रोफाइल फार्म और ब्रीडर्स इसकी खेती कर रहे हैं. एक अच्छी ब्रीडिंग पेयर की कीमत लाखों रुपये तक पहुंच जाती है. लोग इसे सिर्फ मांस के लिए ही नहीं, बल्कि शो और स्टेटस सिंबल के तौर पर भी पाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED