Advertisement

ये तो हद हो गई... चोरी करने जिम में घुसा नाबालिग चोर, मालिक ने पकड़ा और ट्रेडमिल पर जमकर दौड़ाया

एक नाबालिग चोर चोरी करने के इरादे से जिम में घुसा. जब आधी रात को जिम मालिक की नींद खुली तो वह यूं ही अपनी जिम में लगे ऑनलाइन cctv कैमरे को देखने लगे...जिम मालिक की नींद उस वक्त उड़ गई जब उन्होंने जिम में किसी को घूमते हुए देखा.

प्रतीकात्मक तस्वीर
gnttv.com
  • दतिया,
  • 07 जून 2024,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST
  • नाबालिग चोर को मिली इतनी बड़ी सजा
  • मालिक ने पकड़ा और ट्रेडमिल पर जमकर दौड़ाया

अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि एक चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुसा लेकिन AC की ठंडी हवा मिलते ही चोर वहीं पर सो गया. जब चोर की नींद खुली तो पुलिस उसके सामने थी. ऐसी ही एक गजब घटना हुई मध्य प्रदेश के दतिया के पीतांबर मंदिर के पास स्थित फिट एंड फाइन जिम में.

चोर को देखकर जिम मालिक की नींद उड़ी
एक नाबालिग चोर चोरी करने के इरादे से जिम में घुसा. जब आधी रात को जिम मालिक की नींद खुली तो वह यूं ही अपनी जिम में लगे ऑनलाइन cctv कैमरे को देखने लगे...जिम मालिक की नींद उस वक्त उड़ गई जब उन्होंने जिम में किसी को घूमते हुए देखा.

सजा के तौर पर ट्रेडमिल पर दौड़ाया
तुरंत भाग कर जब मालिक जिम पहुंचा और चोर को पकड़ कर पूछा कि अंदर कैसे आया तो नाबालिग चोर ने कहा कि शटर में किसी तरह लेट कर घुस गया, जिम मालिक ने पहले तो सजा के तौर पर चोर को काफी देर तक ट्रेडमिल पर दौड़ाया फिर पुलिस के हवाले कर दिया. 

-अशोक शर्मा की रिपोर्ट
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement