Advertisement

कभी देखा है ऐसा चोर...! चोरी करने के बाद छोड़ा माफीनामा, कहा- एक महीने में लौटा दूंगा

पुलिस ने जब सेल्विन के घर की तलाशी ली तो उन्हें चोर द्वारा छोड़ा हुआ एक माफीनामा मिला. जिसमें उसने चोरी के लिए माफी मांगी थी और एक महीने में चोरी किए गए सामान को वापस करने का वादा किया था.

चोर ने चोरी का सामान एक महीने में लौटाने का वादा किया
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST
  • चोरी की घटना तब हुई जब कपल अपने बेटे से मिलने चेन्नई गए थे.
  • चोर ने चोरी का सामान एक महीने में लौटाने का वादा किया है.

आपने अब तक बहुत सी अजीबो-गरीब चोरी की कहानियां सुनी होंगी. लेकिन क्या कभी ये सुना है कि चोर चोरी करने के बाद ये वादा करता हो कि चुराया हुआ पैसा वो एक महीने में लौटा देगा. यकीन करना मुश्किल है लेकिन तमिलनाडु के एक रिटायर टीचर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है. तमिलनाडु में एक चोर ने एक रिटायर टीचर के घर में चोरी तो की, लेकिन माफी का एक नोट भी छोड़ा जिसमें लिखा था कि वो चोरी का सामान एक महीने में वापस कर देगा.

बेटे से मिलने गया था कपल
यह दिलचस्प घटना मेगननापुरम के सथानकुलम रोड पर हुई जब सेल्विन और उनकी पत्नी 17 जून को चेन्नई में अपने बेटे से मिलने के लिए निकले. कपल ने अपनी गैरमौजूदगी में समय-समय पर घर की सफाई के लिए एक हेल्पर सेल्वी को काम पर रखा था. 26 जून को जब सेल्वी कपल के घर गई तो दरवाजा खुला देखकर हैरान रह गई.

चोरी हुए 60,000 रुपये, सोने के गहने और चांदी की पायल
उसने तुरंत इस घटना के बारे में कपल को बताया. जब वह अपने घर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके घर से 60,000 रुपये, 12 ग्राम सोने के गहने और एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी हुई है.

चोर का माफीनामा

पुलिस ने जब सेल्विन के घर की तलाशी ली तो उन्हें चोर द्वारा छोड़ा हुआ एक माफीनामा मिला. जिसमें उसने चोरी के लिए माफी मांगी थी और एक महीने में चोरी किए गए सामान को वापस करने का वादा किया था.

चोर ने घर में माफीनामा छोड़ा
चोर ने लिखा था, 'मुझे माफ कर देना...मैं इसे एक महीने में वापस कर दूंगा. मेरे घर में किसी की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए मैं ऐसा कर रहा हूं.'
मेगननापुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसी तरह की एक घटना पिछले साल केरल में सामने आई थी जब 3 साल के बच्चे के सोने का हार चुराने वाले चोर ने माफीनामे के साथ उसे बेचकर कमाए गए पैसे वापस कर दिए थे. यह घटना पलक्कड़ के पास हुई थी.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement