Advertisement

Unique Theft: अजब-गजब चोरी! छत पर रखे पिंजरे समेत 35 कबूतर चोरी

भोपाल के जुनैद मोहम्मद कुरैशी ने कई कबूतर पाल रखे हैं जिन्हें वह घर की छत पर बने पिंजरों में रखते हैं. लेकिन कल रात उनके 35 कबूतर चोरी हो गए.

Pigeons
gnttv.com
  • भोपाल ,
  • 08 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी का अजीबोगरीब मामला आया सामने आया है, जहां चोरों ने पिंजरे समेत 35 कबूतर चुरा लिए. चुराए गए कबूतरों में से एक वह कबूतर है जिसने एक प्रतियोगिता में 12 घंटे उड़कर पहला स्थान हासिल किया था. आपको बता दें कि घटना गौतम नगर थाना क्षेत्र की है. 

छत से गायब हुए कबूतर 

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बैरसिया रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी के रहने वाले जुनैद मोहम्मद कुरैशी ने लिखित आवेदन देते हुए बताया कि उन्हें बचपन से कबूतर पालने का शौक है. उन्होंने कई कबूतर पाल रखे हैं जिन्हें वह घर की छत पर बने पिंजरों में रखते हैं. देर रात वह कबूतरों को दाना देने छत पर गए जिसका उसने वीडियो भी बनाया था. 

इसके बाद वह आकर सो गए. सुबह जब वह छत पर गए तो देखा कि छत पर रखा एक पिंजरा गायब है. इसमें 33 सफ़ेद और 2 काले कबूतरों समेत कुल 35 कबूतर थे. इसके बाद जुनैद ने कबूतरों की काफी तलाश की. लेकिन जब नहीं मिले तो उन्होंने गौतम नगर थाने में कबूतरों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई.

प्रतियोगिता में कबूतर को मिला पहला स्थान 

पुलिस के मुताबिक जुनैद ने बताया है कि जो कबूतर चोरी हुए हैं उनमें एक विजेता कबूतर भी शामिल है. इस कबूतर ने पिछले दिनों भोपाल में हुई एक प्रतियोगिता में 11 घंटे 50 मिनट तक उड़ान भरकर पहला स्थान हासिल किया था और नगद इनाम जीता था. फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और चोर की तलाश में जुट गयी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement