इंडियन थाली में दाल कई दशकों से एक जरूरी डिश है. यह कोई ऐसी ही डिश नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी डिश है जो टेस्ट में तो बेहतर है ही. साथ में यह शाकाहार का सेवन करने वालों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स भी है. लेकिन जब अक्सर हम बाहर किसी रेस्टोरेंट में डाल ऑर्डर करते हैं तो उस स्वाद हमारे घर पर बनी दाल के काफी अच्छा होता है.
अब जब भी हम घर पर दाल बनाते हैं तो यही सोचते हैं कि काश वो रेस्टोंरेट वाला टेस्ट मिल पाता. तो आज हम आपको ऐसे उन खास बिहाइंड द सीन वाले सीक्रेट बताते हैं, जिनसे आपकी बनाई दाल में चार चांद लग जाएंगे.
दाल में आएगा स्मोकी रिच फ्लेवर
दाल में स्कोरी फ्लेवर लाना, सुनने में मुश्किल लगता है लेकिन ऐसा करना बिल्कुन बच्चों के खेल के बराबर है. इसके लिए आप लहसुन वाले तड़के का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए घी या तेल में लहसुन की कली डाल उसे पकाएं, और जैसे ही वह ब्राउन हो जाए. उस तड़के को दाल में डाल दें. आपकी दाल में इस तरह से स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा.
खुशबू और रिचनेस का तड़का
दाल में खुशबू लाना कोई मुश्किल काम नहीं. इसके लिए जब आपकी दाल तैयार हो जाए, तो दो-तीन चम्मच देसी घी के डाल दें. इससे आपकी दाल में दमदार खुशबू आ जाएगी. साथ ही टेक्सचर भी काफी अच्छा हो जाएगा. इसके अलावा दाल का स्वाद भी बढ़ेगा.
फ्रेशनेस वाला तड़का
किसी भी डिश में अगर फ्रेशनेस महसूस हो तो उसे खाने में उतना ही ज्यादा स्वाद आता है. लेकिन फ्रेशनेस वाले तड़के के बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा. इस तड़के में केवल हरा धनिया और नींबू का इस्तेमाल होता है. अपनी दाल में इस तड़के को लगाने के लिए दाल परोसने से पहले दाल के ऊपर कटा हुआ हरा धनिया डाल दें और थोड़ा नींबू निचोड़ दें. ऐसा करने से आपकी दाल खाते समय काफी फ्रेश महसूस होगी.