Car Tips And Trick: फ्यूल की सुई गिर जाती है बार-बार? तो आपना लें ये टिप्स.. पुरानी कार का माइलेज होगा ऐसा कि नई गाड़ी भी फेल

कई बार लोगों को लगता है कि समय के साथ क्योंकि कार पुरानी हो गई है, इसलिए वह माइलेज ठीक नहीं देती. ऐसे में वह नई कार खरीदने की बात सोचने लगते हैं. लेकिन वह कुछ बातों को नहीं जानते जिनसे कार माइलेज सुधर सकती है.

Car Mileage
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

आज के समय में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने हर वाहन मालिक की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी कार कम ईंधन खर्च करे और ज्यादा माइलेज दे. कई लोगों का मानना है कि पुरानी कारों का माइलेज बेहतर नहीं हो सकता, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. सही देखभाल और कुछ स्मार्ट ड्राइविंग आदतों की मदद से पुरानी कार से भी अच्छा माइलेज हासिल किया जा सकता है.

ड्राइविंग स्टाइल का सीधा इंपेक्ट
कार का माइलेज केवल उसके इंजन पर निर्भर नहीं करता, बल्कि आपकी ड्राइविंग आदतें भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती हैं. अगर आप बार-बार तेज एक्सीलेरेशन करते हैं या अचानक ब्रेक लगाते हैं, तो कार ज्यादा ईंधन खर्च करती है. गाड़ी को एक समान स्पीड पर चलाने की कोशिश करनी चाहिए. इससे इंजन पर कम दबाव पड़ता है और फ्यूल की बचत होती है.

सही गियर का इस्तेमाल भी जरूरी
कई ड्राइवर गियर बदलने में लापरवाही करते हैं, जिसका सीधा असर माइलेज पर पड़ता है. कम स्पीड पर हाई गियर और ज्यादा स्पीड पर लो गियर इस्तेमाल करने से इंजन को मेहनत करनी पड़ती है. इससे ईंधन ज्यादा खर्च होता है. इसलिए हमेशा स्पीड के अनुसार सही गियर का इस्तेमाल करना चाहिए. 

लगातार करवाते रहे कार सर्विस
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार बेहतर माइलेज दे, तो उसकी नियमित सर्विस कराना बेहद जरूरी है. गंदा एयर फिल्टर, पुराने स्पार्क प्लग और खराब इंजन ऑयल कार की फ्यूल एफिशिएंसी को कम कर सकते हैं. समय-समय पर इनकी जांच और बदलाव करवाने से इंजन बेहतर तरीके से काम करता है और माइलेज में सुधार आता है.

टायर और वजन पर भी रखें नजर
टायर में सही हवा होना बहुत जरूरी है. कम हवा वाले टायर सड़क पर ज्यादा फ्रिक्शन पैदा करते हैं, जिससे इंजन को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और ईंधन की खपत बढ़ जाती है. इसके अलावा कार में जरूरत से ज्यादा सामान रखना भी माइलेज को प्रभावित करता है. वजन के कारण इंजन पर दबाव बढ़ता है और फ्यूल ज्यादा खर्च होता है.

 

Read more!

RECOMMENDED