AC Water Reuse: घर की सफाई से लेकर कपड़ों की धुलाई तक.. ऐसे करें एसी का पानी इस्तेमाल, बर्बादी को करें दूर

जिस दौरान आपका एसी चलता है, उस समय उससे पानी निकलता है, जिसे आप अक्सर फेंक देते हैं. लेकिन फेंकने की बजाए आप उसका इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

AC Water Reuse
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

आज के समय में पानी की कमी एक सीरियस परेशानी बनती जा रही है, ऐसे में हमें पानी की हर बूंद की कीमत समझनी चाहिए. अक्सर लोग एयर कंडीशनर से निकलने वाले पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि यह पानी कई घर के कामों में बेहद काम आ सकता है. यह पानी पीने के लायक नहीं होता है, लेकिन साफ-सफाई और अन्य कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए बताते हैं आप इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

पौधों की देखभाल में मददगार
एसी से निकलने वाला पानी बेशक पीने लायक नहीं होता, लेकिन यह साफ जरूर होता है. ऐसे में इसे घर के गमलों या बगीचे के पौधों में दिया जा सकता है. इससे पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है और रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले साफ पानी की बचत भी होती है. खासकर इनडोर प्लांट्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है.

घर की सफाई का स्मार्ट तरीका
फर्श, बालकनी या बाथरूम की सफाई के लिए इस पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आप रोज़मर्रा की सफाई में काफी पानी बचा सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ कारगर है बल्कि पर्यावरण के लिए भी काफी बेहतर है.

गाड़ी चमकाने के लिए शानदार
कार और बाइक धोने के लिए भी एसी का पानी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे गाड़ी अच्छी तरह साफ हो जाती है और एक्स्ट्रा पानी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती. यह एक आसान और असरदार तरीका है, खासकर उन लोगों के लिए जिसको रोज गाड़ी धोने की आदत है.

कपड़े भिगोने के लिए करें इस्तेमाल
बहुत ज्यादा गंदे कपड़ों को धोने से पहले एसी के पानी में भिगोने से उनकी हल्की गंदगी निकल जाती है. इससे बाद में कम डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर कपड़े आसानी से साफ हो जाते हैं. इस तरीके से कपड़ों को भिगोने में इस्तेमाल होने वाले पानी की बचत होती है.

पेट के लिए भी है उपयोगी
डॉग या कैट के खाने-पीने के बर्तन साफ करने या उनके रहने की जगह की सफाई में भी इस पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे साफ-सफाई भी बनी रहती है और पीने वाला पानी खर्च नहीं होता.

एसी के पानी को दोबारा इस्तेमाल करना बेशक एक छोटा कदम है, लेकिन यह पीने वाले पानी की काफी हद तक बचत करने में उपयोगी साबित होता है.

 

Read more!

RECOMMENDED