हमारे भोजन का अहम हिस्सा दही (Curd) है. इसे खाने से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं. लोग बड़े ही चाव से दही को खाते हैं लेकिन दही खट्टा हो जाए तो खाने का स्वाद बिगड़ जाता है. यदि आप घर में दही जमाते हैं और जमने के बाद कई बार दही काफी खट्टा हो जाता है तो इसे फेंके नहीं बल्कि कुछ आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर आप इसे मीठा बनाकर खा सकते हैं. आइए खट्टा दही को मीठा बनाने के उपायों के बारे में जानते हैं.
1. खट्टे दही में मिलाएं दूध या मलाई
यदि दही खट्टा है तो आप इसमें थोड़ा सा उबला हुआ दूध या मलाई मिला दें. ऐसा करने पर दही की खटास कम हो जाएंगी क्योंकि दूध की मिठास खट्टे दही के स्वाद को संतुलित कर देती है.
2. मीठे दही को मिलाएं
यदि दही खट्टा है तो उसमें दो से तीन चम्मच मीठे दही को मिला दें. ऐसा करने पर दही की खटास कम हो जाती है. इस दही को लोग चाव से खाएंगे.
3. दही जमाते समय इस बात का रखें ध्यान
हमेशा हल्का गर्म दूध में ही दही जमाएं. यदि दूध बहुत अधिक गर्म रहेगा तो दही जल्दी खट्टा हो जाएगा. एकदम ठंडा दूध रहने पर दही सही तरह से जमेगा ही नहीं.
4. नींबू के रस का करें इस्तेमाल
दही खट्टा हो गया है तो आप उसमें नींबू का थोड़ा सा रस डाल दीजिए. नींबू का रस दही के खट्टास को बैलेंस कर देगा.
5. दही को हमेशा रखें ठंडी जगह पर
दही को जमाने के बाद इसे ठंडी जगह पर रखना चाहिए. आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं. दही को देर तक बाहर गर्म जगह पर रखने पर दही खट्टा हो जाता है.
6. पानी से धो लें
दही अधिक खट्टा हो गया है तो उसे एक साफ मलमल के कपड़े में बांधकर पानी से धो लें. इसके बाद इसे छाछ या रायते के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
7. दही में मिला सकते हैं चीनी
यदि खट्टे दही का इस्तेमाल रायते या लस्सी के लिए कर रहे हैं तो उसमें थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. ऐसा करने पर दही का खट्टास दूर हो जाएगा.
8. दही को अच्छी तरह से मथ दें
खट्टे दही को अच्छी तरह मथने से उसकी तीखी खटास हल्की हो जाती है. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी या दूध डालकर मथ सकते हैं.