Tips To Make Thick Curd: जमाना चाहते हैं हलवाई जैसी मलाईदार और गाढ़ी दही, तो अपनाएं केवल ये एक टिप

कई लोग घर में दही जमाते हैं, लेकिन उनकी दही बाजार जैसी नहीं जम पाती. ऐसे में वो इस टिप से बाजार जैसी दही जमा सकते हैं.

Curd
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

गर्मियों के मौसम में दही शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है. बाजार में मिलने वाली पैकेट वाली दही कई बार ज्यादा खट्टी हो जाती है. जिससे उसका टेक्सचर उतना गाढ़ा और मलाईदार नहीं होता जैसा हमें हलवाई की दुकान पर मिलता है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या घर पर भी उतनी ही स्वादिष्ट और गाढ़ी दही जमाई जा सकती है. ऐसे में आप सही तरीके अपनाकर आप घर पर ही बढ़िया क्वालिटी की दही तैयार कर सकते हैं.

अगर आप चाहते हैं कि आपकी दही बिल्कुल मलाईदार और गाढ़ी बने तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है. टोंड या स्किम्ड दूध से बनी दही अक्सर पतली हो जाती है और उसका स्वाद भी उतना अच्छा नहीं लगता. दही जमाने से पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें और फिर उसे थोड़ा ठंडा होने दें. जब दूध हल्का गुनगुना रह जाए, तब वह दही जमाने के लिए बिल्कुल सही तापमान पर होता है. बहुत ज्यादा गरम या बहुत ठंडा दूध दही जमने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है.

जामन की मात्रा रखें संतुलित
दही जमाने में जामन यानी पहले से बनी ताजी दही काफी अहम होती है. सही मात्रा में जामन डालना बहुत जरूरी है. आमतौर पर एक लीटर दूध के लिए लगभग एक चम्मच ताजी दही काफी होती है. अगर जामन ज्यादा डाल दिया जाए तो दही जल्दी जमने के साथ-साथ खट्टी भी हो सकती है. जामन डालने के बाद उसे दूध में अच्छी तरह मिला देना चाहिए ताकि दही पूरे बर्तन में एक समान तरीके से जम सके.

सही बर्तन भी है जरूरी
दही जमाने के लिए  स्टील, कांच या मिट्टी के बर्तन सबसे बेहतर माने जाते हैं. खासकर मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से उसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं क्योंकि मिट्टी अतिरिक्त नमी को सोख लेती है. वहीं प्लास्टिक के बर्तनों में दही जमाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे दही का स्वाद और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो सकते हैं.

दही जमने के लिए समय
दही को जमने में लगभग 6 से 8 घंटे लगते हैं. गर्मियों के मौसम में दही जल्दी जम जाती है जबकि सर्दियों में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. इस दौरान बर्तन को बार-बार हिलाना या छेड़ना नहीं चाहिए क्योंकि इससे दही का टेक्सचर खराब हो सकता है.

मलाईदार दही का छोटा सा राज
अगर आप चाहते हैं कि आपकी दही बिल्कुल हलवाई जैसी गाढ़ी और मलाईदार बने तो दूध उबालते समय उसकी मलाई को हटाएं नहीं. दूध में मौजूद यह क्रीम दही को ज्यादा रिच और थिक बनाती है. यही वजह है कि फुल क्रीम दूध से जमी दही का स्वाद और बनावट दोनों ज्यादा बेहतर होती है.

 

Read more!

RECOMMENDED