Advertisement

वीरू स्टाइल में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, 5 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

राजस्थान के टोंक में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया. 5 घंटे तक फैमिली और पुलिसवाले परेशान रहे. इसके बाद युवक टंकी से नीचे उतरा. बताया जा रहा है कि युवक एक लड़की से प्यार करता था. लेकिन परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी. इसके बाद युवक अपनी विवाहित प्रेमिका के साथ फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने दोनों को बरामद किया और फैमिली को सौंप दिया. इसके बाद से लड़की के घरवालों ने उसे दूसरी जगह भेज दिया. इससे नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया.

Tonk News
मनोज तिवारी
  • टोंक,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

राजस्थान के टोंक जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी दिखाई दी. एक असफल प्रेमी ने शोले फिल्म के वीरू की स्टाइल में पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया. लगभग 5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पुलिस और फैमिली के समझाने का बाद युवक पानी की टंकी से नीचे उतरा. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने की उतरने की अपील-
यह घटना जिला मुख्यालय की आवासन मंडल कॉलॉनी के ठीक बीच स्थित पानी की ऊंची टंकी का है, जिसपर एक युवक चढ़ गया. इसकी जानकारी जब पुलिस को लगी तो फौरन वो मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक से नीचे उतरने की अपील की. लेकिन जितेंद्र नाम का ये युवक पुलिस की एक नहीं सुन रहा था.

जितेंद्र का परिवार भी मौके पर पहुंचा-
जितेंद्र ने इसकी जानकारी फैमिली को पहले ही दे दी थी. इसके बाद उसकी फैमिली भी अलीगढ़ कस्बे से टोंक पहुंचे. परिवार वाले भी जितेंद्र से नीचे उतरने की बात कहते रहे. लेकिन जितेंद्र उनकी भी नहीं सुन रहा था. काफी देर बाद बहुत समझाने के बाद जितेंद्र पानी की टंकी से नीचे उतरने लगा. लेकिन वो बीच में ही फिर से रुक गया.

5 घंटे बाद टंकी से नीचे उतरा युवक-
पुरानी टोंक थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह और परिजनों की बातों को मानते हुए वह लगभग 5 घंटे बाद टंकी से नीचे उतरा. इसके बाद पुलिस ने युवक हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की.

अलीगढ़ कस्बे का रहने वाला है युवक-
जितेंद्र वैष्णव अलीगढ़ कस्बे का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन इसी बीच युवती के परिजनों ने उसका विवाह कर दिया. लेकिन दोनों के बीच का मामला यहीं नहीं थमा. शादी के बाद जितेंद्र अपनी विवाहित प्रेमिका से साथ फरार हो गया. हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया. 

प्रेमिका की हुई थी दूसरी जगह शादी-
इसके बाद युवती की फैमिली ने उसे दूसरी जगह भेज दिया. लेकिन जितेंद्र का कहना था कि वे दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं. ऐसे में उसने तथाकथित पत्नि को सौंपने की बात कही. इसी को लेकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गया. हालांकि पुलिस ने इस मामले में किसी भी तरह का ख़ुलासा नहीं किया और जांच की बात कही है. थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement