Advertisement

झड़ते बाल हों या स्कैल्प की समस्या... सबके लिए पुदीना है संजीवनी, बस ऐसे कर लें इस्तेमाल

पुदीना (Mint) सिर्फ एक हर्ब नहीं, बल्कि बालों की सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और बायोएक्टिव कंपाउंड स्कैल्प को स्वस्थ बनाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. पुदीना बालों की जड़ों तक रक्त संचार बढ़ाने, डैंड्रफ कम करने और स्कैल्प को डिटॉक्स करने में बेहद प्रभावी है. नियमित रूप से पुदीना आधारित घरेलू उपाय अपनाने से बाल मजबूत, घने और चमकदार बन सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं पुदीना से होने वाले फायदों के बारे में.

पुदीने के फायदे
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

Pudina For Hair: अगर आप भी बालों के झड़ने, डैंड्रफ या खुजली वाली स्कैल्प की समस्या से परेशान हैं और केमिकल प्रोडक्ट्स से दूर रहना चाहते हैं, तो पुदीना आपके लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प बन सकता है. आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पुदीना (Mint) सिर्फ एक हर्ब नहीं, बल्कि बालों की सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और बायोएक्टिव कंपाउंड स्कैल्प को स्वस्थ बनाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. पुदीना बालों की जड़ों तक रक्त संचार बढ़ाने, डैंड्रफ कम करने और स्कैल्प को डिटॉक्स करने में बेहद प्रभावी है. नियमित रूप से पुदीना आधारित घरेलू उपाय अपनाने से बाल मजबूत, घने और चमकदार बन सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं पुदीना से होने वाले फायदों के बारे में.

रक्त संचार बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को करता है तेज
पुदीने में मौजूद मेंथॉल (Menthol) स्कैल्प की रक्त वाहिकाओं को फैलाने का काम करता है. इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन व जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं. इसका सीधा असर बालों की ग्रोथ पर पड़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. पुदीना युक्त तेल या हेयर मास्क का नियमित इस्तेमाल बालों को घना बना सकता है.

डैंड्रफ और खुजली से दिलाए राहत
पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की जलन और संक्रमण को कम करते हैं. यह डैंड्रफ को नियंत्रित करने और खुजली से राहत देने में मदद करता है. डैंड्रफ से परेशान लोगों के लिए पुदीना पेस्ट या पुदीना तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है.

बालों का झड़ना रोके और फॉलिकल्स को मजबूत बनाए
पुदीना विटामिन A, C, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है. ये पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देकर हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं. इससे बालों का झड़ना कम होता है, टूट-फूट रुकती है और बालों में नई जान आती है.

स्कैल्प को डिटॉक्स कर रखे साफ और फ्रेश
पुदीना एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है, जो स्कैल्प से अतिरिक्त तेल, गंदगी और प्रोडक्ट बिल्डअप को हटाने में मदद करता है. इसका ठंडक भरा असर स्कैल्प को तरोताजा महसूस कराता है और नए बालों के उगने के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है, खासकर ऑयली स्कैल्प वालों के लिए.

स्कैल्प इंफेक्शन और जुओं से भी दिलाए निजात
पुदीने की तेज खुशबू और इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण स्कैल्प की छोटी-मोटी समस्याओं और जुओं को खत्म करने में मदद करते हैं. यह जुओं की दोबारा वापसी को भी रोकता है और स्कैल्प की जलन से राहत देता है.

पुदीना इस्तेमाल करने के आसान तरीके
पुदीना तेल मालिश के लिए कुछ बूंदें नारियल तेल में मिलाकर 5 मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करें और 30 मिनट बाद धो लें. ताजे पुदीने की पत्तियों को पीसकर नींबू रस मिलाएं और 20–30 मिनट तक स्कैल्प पर लगाएं. पुदीना पानी बनाकर शैंपू के बाद अंतिम रिंस के रूप में इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement