Advertisement

Tulsi Vastu Upay: तुलसी के साथ भूलकर भी न लगाएं ये पौधा... वरना हो जाएंगे कंगाल... सूख जाएगा Basil Plant

घर में तुलसी का पौधा लगाने के भी कुछ नियम होते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि तुलसी के साथ किन पौधों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए. यदि आप ऐसा करेंगे तो कंगाल हो जाएगा. इतना ही नहीं तुलसी का पौधा सूख भी जाएगा.

Tulsi Vastu Upay
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

Plants Never Grow Next To Basil: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है. यदि आप भी अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां आप जान सकते हैं इस पौधे के साथ किन-किन पौधों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए.

आपको मालूम हो कि हर पौधा तुलसी के साथ अच्छी तरह से पनपता नहीं है. इतना ही नहीं ये पौधे तुलसी का विकास भी रोक देते हैं. ऐसे में तुलसी का पौधा सूख जाता है. कई ऐसे पौधे भी होते हैं, जिन्हें तुलसी के साथ लगाने पर आप से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है. आप देखते ही देखते कंगाल हो सकते हैं. 

1. कैक्टस
तुलसी के पौधा के पास कभी भी कैक्टस को नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक कैक्टस के कांटे अशुभता और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं. तुलसी का पौधा जहां शांति और सुख देता है, वहीं कैक्टस के कांटे क्रोध, कलह और मतभेद बढ़ाने का कारण बनते हैं. इस पौधे को तुलसी के पास लगाने से परिवार में लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगती है.

2.  मनी प्लांट
वैसे तो घर में मनी प्लांट लगाने से पैसों की बारिश होने लगती है लेकिन भूलकर भी मनी प्लांट को तुलसी के पौधे का पास नहीं रखना चाहिए. तुलसी और मनी प्लांट को एक साथ लगाने पर ये एक-दूसरे की वृद्धि को तो रोकते ही हैं साथ हीं आपको कंगाल भी बनाने शुरू कर देते हैं.

3. अपराजिता
अपराजिता का पौधा भी तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए. यदि आप तुलसी के पौधे के पास अपराजिता लगाएं तो तुलसी की ग्रोथ रूक जाएगी और यह पौधा सूख जाएगा. 

4. धतूरा
भोलेनाथ को धतूरा अर्पित किया जाता है, लेकिन इस पौधे को तुलसी के पास कभी भी नहीं लगाना चाहिए. धतूरा काफी विषैला होता है. यह पौधा तुलसी की कोमल ऊर्जा को नष्ट कर देता है. तुलसी का पौधा शुद्धता और सात्त्विकता का प्रतीक है. तुलसी के पास धतूरा का पौधा लगाने से तुलसी सूख जाती है. 

5. नींबू का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पास नींबू का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए. यदि आप तुलसी के पास नींबू को लगाएंगे तो घर की समृद्धि में रुकावट आ जाती है. आर्थिक कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं. 

6. सेज
तुलसी के पास सेज को भी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि दोनों पौधों की जरूरतें अलग-अलग होती हैं. तुलसी को जहां को नम और पोषक मिट्टी चाहिए, वहीं सेज के लिए सूखी मिट्टी सही है. ऐसे में दोनों को एक साथ लगाने पर किसी एक का विकास प्रभावित हो सकता है.

7. केले का पौधा 
तुलसी के पौधे के पास केला भी नहीं लगाना चाहिए. आपको मालूम हो कि केले को पौधे का विकास जहां ठंडा मौसम और हल्की धूप बेहतर होता है, वहीं तुलसी को तेज धूप और गर्मी चाहिए. ऐसे में इन दोनों पौधे की ग्रोथ कंडीशन मेल नहीं खाती.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement