Advertisement

घोड़ी-कार छोड़ दूल्हा जेसीबी पर बारात लेकर पहुंचा, बकेट में हुई दुल्हन की विदाई

उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र से एक अनोखी बारात देखने को मिली है. यहां शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को किसी कार में नहीं बल्कि जेसीबी की बेकेट में बैठाकर अपने घर लेकर आया.

JCB Wedding
gnttv.com
  • उदयपुर,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST
  • जेसीबी की बकेट में दुल्हन को लेकर पहुंचा दूल्हा
  • दूल्हा-दुल्हन का अंदाज देख गांव वाले भी रह गए दंग

आजकल लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लग्जरी कारों, विंटेज गाड़ियों और हेलीकॉप्टर तक का सहारा लेते हैं, लेकिन उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में एक दूल्हे ने अपनी बारात और दुल्हन की विदाई को ऐसा अनोखा ट्विस्ट दिया कि अब हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है. यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को किसी महंगी कार में नहीं, बल्कि जेसीबी की बकेट में बैठाकर पहुंचा. जिस रास्ते से यह अनोखी रॉयल एंट्री निकली, वहां लोग रुक-रुककर इस नजारे को देखते रह गए.

जेसीबी ड्राइवर है दूल्हा
दरअसल, झाड़ोल क्षेत्र के रहने वाले रूपलाल पेशे से जेसीबी ड्राइवर हैं. 6 मई को वह अपने गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर ढाला गांव बारात लेकर पहुंचे थे. शादी की रस्में पूरी होने और दुल्हन की विदाई के बाद रूपलाल ने पहले से तैयार अपने खास प्लान को अमलीजामा पहनाया. उन्होंने एक जेसीबी मशीन मंगवाई और दुल्हन को उसकी बकेट में बैठाकर घर के लिए रवाना हो गए.

जेसीबी में बैठी दुल्हन देख लोग हैरान
दूल्हा-दुल्हन के साथ बाराती भी इस अनोखे अंदाज का हिस्सा बने. गांव की सड़कों पर जब जेसीबी में बैठी दुल्हन निकली तो लोग हैरान रह गए. कई लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस अनोखी विदाई पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

रूपलाल को अपनी जेसीबी से बहुत प्यार
स्थानीय लोगों का कहना है कि रूपलाल ने यह प्लान पहले से ही बना रखा था, क्योंकि जेसीबी उनके लिए सिर्फ रोज़गार का साधन नहीं, बल्कि उनकी पहचान भी है. अब यह अनोखी बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखी विदाई को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे जेसीबी वाली रॉयल एंट्री बता रहा है, तो कोई इसे देसी स्टाइल की लग्जरी विदाई कह रहा है.

-पंकज शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement