Advertisement

Kids Diana Show: 11 साल की यूक्रेनी यूट्यूबर की सालाना कमाई 85 करोड़ रुपये... दुनियाभर में 13.5 करोड़ फैन्स

उनका यूट्यूब चैनल ‘Kids Diana Show’ फिलहाल यूट्यूब पर छठे स्थान पर है, जिसके 135 मिलियन (13.5 करोड़) से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.

Diana Kydysiuk (Photo: Instagram/@kidsdianashow)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 11 जून 2025,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

11 साल की उम्र में, ज़्यादातर बच्चे स्कूल, दोस्तों के साथ खेलने या घर पर मस्ती करने में व्यस्त होते हैं. लेकिन डायना किडिसियुक इस उम्र में दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूब चैनलों में से एक चला रही हैं. यह चुलबुली यूक्रेनी लड़की अपने खिलौनों, बर्थडे पार्टीज़ और अपने छोटे भाई के साथ की गई मज़ेदार स्किट्स वाली वीडियो से करोड़ों दिल जीत चुकी है. 

आपने "Kids Diana Show" का नाम से जरूर सुना होगा, यह एक यूट्यूब चैनल है जहां डायना और उनका छोटा भाई रोमा खिलौनों से खेलते हैं, जन्मदिन मनाते हैं, और मजेदार एक्टिंग करते हैं. सुनने में तो यह सब बहुत साधारण लगता है, है ना? लेकिन इन मस्ती भरे पलों और गुलाबी कपड़ों के पीछे डायना ने एक यूट्यूब एंपायर खड़ा कर लिया है।

चैनल के हैं 13.5 करोड़ सब्सक्राइबर 
उनका यूट्यूब चैनल ‘Kids Diana Show’ फिलहाल यूट्यूब पर छठे स्थान पर है, जिसके 135 मिलियन (13.5 करोड़) से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और हर महीने चैनल को 10 अरब से ज्यादा व्यूज़ मिलते हैं. डायना अमेरिका के साथ-साथ भारत, ब्राज़ील, स्पेन, पुर्तगाल और मिडिल ईस्ट तक में पॉपुलर हैं. उनके परिवार ने हाल ही में एक यूक्रेनी भाषा में भी चैनल शुरू किया है. इसके अलावा, उनके परिवार ने 20 से ज्यादा सिस्टर चैनल बनाए हैं, जो अरबी से लेकर वियतनामी जैसी कई भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराते हैं. 

जहां MrBeast पागलपन भरी चुनौतियों और करोड़ों रुपए बांटने के लिए मशहूर हैं, डायना की लोकप्रियता छोटे बच्चों के लिए आसान और मजेदार कंटेंट में है. न कोई लैम्बॉर्गिनी, न आतिशबाज़ी- बस परिवार, खिलौने, और ढेर सारी एनर्जी. और इसमें कोई हैरानी नहीं कि कुछ लोग मानते हैं कि एक दिन डायना MrBeast को भी पछाड़ सकती है. 

कैसे हुई शुरुआत 
लेकिन ये सब सिर्फ मस्ती और खेल का मामला नहीं है. डायना के माता-पिता पर्दे के पीछे पूरे शो को मैनेज करते हैं, और अब इसे वह एक सीरियस बिज़नेस में बदल चुके हैं- ब्रांड डील्स, मर्चेंडाइज़, और हर जगह लाइसेंसिंग. डायना मात्र एक साल की थी जब उसका पहला वीडियो रिकॉर्ड किया गया था. कीव में उनकी मां ओलेना ने उन्हें एक पत्ता खाते हुए रिकॉर्ड किया था. यह वीडियो अब तक करीब 20 लाख बार देखा जा चुका है. 

शुरू में यह चैनल सिर्फ फैमिली वीडियो के लिए था, लेकिन बाद में इसमें टॉय अनबॉक्सिंग वीडियो जोड़े गए, जो छोटे बच्चों को बेहद पसंद आए. डियाना के माता-पिता, ओलेना और वोलोडिमिर, पेशे से कंप्यूटर प्रोग्रामर और मार्केटिंग एक्सपर्ट हैं. इस वजह से वे चैनल को प्रोफेशनली हैंडल कर सके और उसका दायरा लगातार बढ़ाते गए. 

चैनल की कमाई सुन रह जाएंगे दंग 
2018 में उन्होंने अपने चैनल की भाषा रूसी से अंग्रेजी कर दी. और फिर वे कीव से मियामी और फिर दुबई शिफ्ट हो गए, जहां वे अब बीते पांच सालों से रह रहे हैं. डायाना अब अंग्रेजी में सहज हो चुकी हैं. अब चैनल पर ज़्यादातर वीडियो रोलप्ले स्टाइल में होते हैं, जिनमें शैक्षणिक कंटेंट शामिल होता है. जैसे एक वीडियो में डायाना सिखाती हैं कि कचरे को अलग-अलग डिब्बों में कैसे डालना चाहिए. 

हालांकि, चैनल की कमाई के बारे में परिवार खुलकर बात नहीं करता, लेकिन मार्केट रिसर्च कंपनी eMarketer के मुताबिक, यूट्यूब की कटौती के बाद भी चैनल सालाना करीब 85 करोड़ रुपए कमा सकता है. इसके अलावा, ब्रांड टाई-अप्स से भी अच्छी खासी इनकम होती है. जैसे एक वीडियो में डियाना ने Mattel की नई बार्बी डॉल का प्रमोशन किया था. 

और भी बच्चे मचा रहे हैं यूट्यूब पर धूम 
डायना अकेली नहीं हैं. अमेरिका के रयान काजी और भारत की अनंत्या आनंद जैसे बच्चे भी यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आजकल के बच्चे भी प्रोफेशनल्स की तरह यूट्यूब चला सकते हैं. डायना के चैनल की एक और खास बात यह है कि इसे दुनिया के किसी भी कोने का बच्चा आसानी से देख सकता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement