पत्नी ने नहीं बनाई सूखी सब्जी...गुस्साए पति ने आधी रात ही बुला ली पुलिस

एक युवक ने सिर्फ इसलिए आधी रात डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली, क्योंकि उसकी पत्नी ने उसकी पसंद की सूखी सब्जी की जगह रसेदार सब्जी बना दी थी.

Husband calls police over food dispute
अंकुर चतुर्वेदी
  • बदायूं,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से घरेलू विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने सिर्फ इसलिए आधी रात डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली, क्योंकि उसकी पत्नी ने उसकी पसंद की सूखी सब्जी की जगह रसेदार सब्जी बना दी थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो विवाद की वजह जानकर हैरान रह गई. बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया.

सूखी सब्जी को लेकर हुआ विवाद
मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पुलिस के मुताबिक, रविवार रात डायल-112 पर घरेलू विवाद की सूचना मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक, उसकी पत्नी तथा परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की. पूछताछ में पता चला कि विवाद केवल सब्जी बनाने के तरीके को लेकर था. युवक ने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी हमेशा रसेदार सब्जी बनाती है, जबकि उसे सूखी सब्जी पसंद है. उसने पुलिस से पत्नी को समझाने की मांग की.

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं, पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता है और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है. उसने यह भी आरोप लगाया कि पति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है और आए दिन विवाद करता है.

समझाइश देकर बंद किया मामला
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और भविष्य में ऐसी मामूली बातों पर पुलिस को परेशान न करने की हिदायत दी. किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चूंकि सूचना डायल-112 पर मिली थी, इसलिए मौके पर ही बातचीत के बाद शिकायत का निस्तारण कर दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED