UP News: बाइक की मांग और शराब पिए बारातियों से नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, निकाह के तुरंत बाद हुआ तलाक, बैरंग लौट गई पूरी बरात

यूपी के बाराबंकी में एक निकाह के बाद तुरंत तलाक हो गया. दुल्हन ने निकाह के बाद ससुराल जाने से मना कर दिया. यहां आप जान सकते हैं पूरा मामला. 

Symbolic Photo
आशीष श्रीवास्तव
  • बाराबंकी ,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

यूपी के बाराबंकी में एक ऐसा निकाह हुआ, जिसकी उम्र महज पांच घंटे रही.फतेहपुर कस्बे में पूरे रीति-रिवाज और रस्मों के साथ निकाह तो संपन्न हुआ, लेकिन दुल्हन अपने ससुराल नहीं पहुंच सकी. निकाह के कुछ ही घंटों बाद ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि रिश्ता टूट गया और बरात बिना दुल्हन के लौट गई.

मेहर की अदायगी को लेकर शुरू हो गई कहासुनी  
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के नालापार दक्षिणी मोहल्ले की युवती का निकाह सद्दीपुर पट्टी निवासी जावेद से तय था. शुक्रवार दोपहर बरात पहुंची, स्वागत-सत्कार और दावत के बाद निकाह की रस्म पूरी हुई. निकाह के तुरंत बाद मेहर की अदायगी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि दूल्हे पक्ष की ओर से बाइक की मांग भी की गई, जिससे मामला और बिगड़ गया.

दुल्हन ने ससुराल जाने से कर दिया इनकार 
विवाद उस समय और बढ़ गया जब कुछ बरातियों ने कथित तौर पर नशे की हालत में गाली-गलौज शुरू कर दी. हालात संभालने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन और ग्राम प्रधान को बुलाया गया. दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन दुल्हन ने साफ तौर पर ससुराल जाने से इनकार कर दिया.

सिर्फ पांच घंटे में टूट गया रिश्ता
दुल्हन के फैसले के बाद आगे की सभी रस्में रोक दी गईं और निकाह के करीब पांच घंटे बाद दोनों पक्षों की सहमति से तलाक की प्रक्रिया पूरी कर ली गई. रात करीब 10 बजे लिखापढ़ी के बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई. बाराबंकी की यह शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां सात जन्मों के रिश्ते का सपना सिर्फ पांच घंटे में टूट गया.


 

Read more!

RECOMMENDED