Advertisement

वाह क्या किस्मत पाई है! एक साल में एक ही नंबर पर शख्स ने तीन बार जीती लॉटरी

Maryland में एक व्यक्ति के साथ ऐसी घटना घटी जिसपर यकीन करना मुश्किल है. दरअसल 1 साल के अंदर ही उसकी लाखों रुपए की 3 लॉटरी लग गई. व्यक्ति पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है.

Lottery Ticket
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

एक लॉटरी इंसान को रातों रात करोड़पति बना देती है. ये एक तरीके से पूरा किस्मत का खेल होता है कि आपका खरीदा हुआ नंबर लॉटरी में निकल आए. लेकिन सोचिए अगर आपके एक लॉटरी नंबर पर तीन बार लॉटरी लग जाए तो आप क्या करेंगे. जीं हां, भले आपको इस पर विश्वास न हो लेकिन अमेरिका के रहने वाले एक शख्स के साथ ऐसा हुआ है.

अमेरिका के मैरीलैंड के रहने वाले एक व्यक्ति को एक बार नहीं बल्कि तीन बार एक ही नंबर पर लॉटरी जीतने का मौका मिला. मैरीलैंड लॉटरी की एक समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, चार्ल्स काउंटी के निवासी जिनकी उम्र 52 साल है ने 13 अप्रैल को केवल 11 महीनों में अपना तीसरा 50,000 डॉलर का लॉटरी पुरस्कार जीता.

क्या था लॉटरी का नंबर
उस व्यक्ति ने मई 2022 में 50,000 डॉलर के दो अलग-अलग पुरस्कार जीते, जिससे उसे कुल 100,000 डॉलर प्राप्त हुए. उसने मैरीलैंड लॉटरी के "पिक 5" गेम को जीतने के लिए तीनों बार 48548 नंबर का इस्तेमाल किया.व्यक्ति ने कहा कि यह पिछले साल हिट हुआ और यह फिर लगातार दो बार होता रहा. मेरी पत्नी ने कहा, 'चलो इस नंबर को खेलते हैं' और हम इसके साथ जीतते रहते हैं."

शख्स ने बताया कि इन पैसों का इस्तेमाल वो एक वेकेशन ट्रिप पर जाना चाहेंगे. इस बीच, क्रेग जोन्स नाम के एक अन्य व्यक्ति ने तीन टिकटों पर समान संख्या के साथ 1,50,000 डॉलर जीता. यह लॉटरी जीतने वाला परिदृश्य जिसमें बड़ी रकम शामिल है, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यूनीक नहीं है. कुछ दिनों पहले एक भारतीय व्यक्ति ने अबू धाबी की लॉटरी से बड़ी रकम बनाई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement