Advertisement

इन अक्षर के नाम वाले लड़कों पर सबसे ज्यादा फ़िदा होती हैं लड़कियां

Name Astrology: यहां आप जानेंगे ऐसे अक्षरों के नाम वाले लड़कों के बारे में जो किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं.

इन अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लड़कों पर फिदा हो जाती है लड़कियां
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम पर भी व्यक्ति का स्वभाव डिपेंड करता है
  • इससे उसकी पर्सनाल्टी तय होती है

यूं तो  कोई भी लड़की हैंडसम और तमीजदार लड़के की तरफ आकर्षित होती है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक लड़कियां कुछ खास अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लड़कों की तरफ ज्यादा दिलचस्पी लेती हैं. इसके पीछे वजह ये है कि नाम का राशि से गहरा संबध माना जाता है. इसकी एक और वजह लड़का और लड़की के समान गुणों का मिलना भी माना जाता है. 

जिन लड़कों का नाम  P अक्षर  से शुरू होता है.  ऐसे लड़के बहुत धैर्यवान, सहनशील, और शांत स्वभाव के होते है ये आसानी से किसी के साथ भी तालमेल बना लेते हैं. इसी के चलते लड़कियां इन पर फिदा हो जाती हैं. P अक्षर  से शुरू होने वाले लड़के बहुत मिलनसार होते हैं. हालांकि वो बातचीत करते समय दूसरों की भावनाओं का भी पूरा  ख्याल रखते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कों का नाम अक्षर A से शुरू होता है ऐसे लड़के दिल के बहुत साफ होते हैं.  ये जो दिल में होता है वहीं मुंह से बोल भी देते हैं. ये स्मार्ट पर्सनाल्टी के लोग होते हैं.  A अक्षर के नाम के लड़के भरोसेमंद होते हैं.  हालांकि इनसे तालमेल बैठान के लिए थोड़ा वक्त ज्यादा लगता है.  ये एक अच्छे पार्टनर साबित होते हैं. 

M अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लड़के बहुत रोमांटिक होते हैं. हालांकि ये थोड़ा रिसर्व नेचर के भी होते हैं. मगर इनके केयरिंग और संजीदा नेचर की वजह से लड़कियां इनकी ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं.

जिन लड़कों का नाम अक्षर K से शुरू होता है वो देखने में काफी हैंडसम होते हैं, और ये रोमांटिक भी होते हैं. इनकी पर्सनाल्टी और बोलचाल लड़कियों को खूब पंसद आते हैं. ऐसे लड़कों को अपना हमसफर तलाशने में परेशानी नहीं होती है.  इन्हें प्यार जताना अच्छा लगता है. 

जिन लड़कों का नाम H अक्षर  से शुरू होता है ऐसे लड़के बहुत समझदार और होशियार होते हैं. ये दिल के साफ होते हैं. ये मल्टी टैलेंटेड होते हैं. इनकी इन्हीं खूबियों के चलते लड़कियां इन पर मरती हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement