Advertisement

विदेशों में होती है चांदी वाली गुलाबी मीनाकारी राखियों की डिमांड, 5 से 6 घंटे में तैयार होती है एक राखी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी राखियों की डिमांड विदेशों में भी है. ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, अनेरिका जैसे देशों में इसकी मांग हो रही है. 5-6 घंटे में एक राखी तैयार हो जाती है. बाजार में गुलाबी मीनाकारी की डिजाइन वाली चांदी की राखियां करीब 1500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं.

Pink Meenakari Rakhis
gnttv.com
  • वाराणसी,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. अपने प्राचीनता को समेटे हुए धर्म एवं आध्यात्मिक की नगरी काशी में  आधुनिक रूप में तैयार गुलाबी मीनाकारी राखी की डिमांड सात समुद्र पार होने लगी है. अमेरिका, स्पेन सहित यूरोप देशों में हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया से इस बार गुलाबी मीनाकारी राखी की डिमांड बढ़ी है. काशी में 50 से ज्यादा लोग गुलाबी मीनाकारी कारोबार से जुड़े है. इस बार राखी में गुलाबी मीनाकारी राखी का करोड़ों में कारोबार हुआ है.

राखियों की अलग-अलग वैरायटी-
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर काशी के बाजारों में इस बार राखियों की अलग-अलग वैरायटी देखने को मिल रही है. पारंपरिक राखियों के साथ ही सोने-चांदी और गुलाबी मीनाकारी से तैयार राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं. 

कई देशों में राखियों की डिमांड-
खास बात यह है कि काशी की गुलाबी मीनाकारी की डिजाइन वाली चांदी की राखियों की मांग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है. अमेरिका के कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और स्पेन से भी इन राखियों के ऑर्डर के मिल रहे है.

गुलाबी मीनाकारी कारीगर नेशनल अवार्डी मास्टर आर्टिजन-
कुंज बिहारी ने बताया कि विदेशों में रह रहे एनआरआई के बीच काशी की गुलाबी मीनाकारी का खास क्रेज है. कारोबारियों के अनुसार रक्षाबंधन के एक सीजन में गुलाबी मीनाकारी वाली राखियों का कारोबार करीब 10 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. राखियों में काशी की पारंपरिक कला, बारीक नक्काशी और आकर्षक रंगों का इस्तेमाल इन्हें सामान्य राखियों से अलग पहचान देता है.

5-6 घंटे में एक राखी तैयार-
नेशनल अवॉर्डी और गुलाबी मीनाकारी के मास्टर आर्टिजन कुंज बिहारी सिंह के अनुसार पिछले करीब पांच वर्षों से रक्षाबंधन के लिए कारीगर एक महीने पहले से ही राखियां तैयार करने में जुट जाते हैं. एक बारीक डिजाइन वाली राखी को तैयार करने में करीब पांच से छह घंटे तक का समय लग जाता है.

कारीगर पहले चांदी की राखी तैयार करते हैं. इसके बाद उस पर बारीक नक्काशी की जाती है और फिर गुलाबी मीनाकारी का काम किया जाता है. डिजाइन की जटिलता और कारीगरी के आधार पर एक राखी को तैयार करने में समय और मेहनत बढ़ जाती है. यही वजह है कि हाथ से तैयार की गई इन राखियों की कीमत भी सामान्य राखियों की तुलना में अधिक होती है.

1500 से 10 हजार रुपये तक कीमत-
बाजार में गुलाबी मीनाकारी की डिजाइन वाली चांदी की राखियां करीब 1500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं. अलग-अलग डिजाइन, वजन, नक्काशी और मीनाकारी के काम के आधार पर इनके दाम तय किए गए हैं. खास डिजाइन वाली राखियों को लोग उपहार के तौर पर भी पसंद कर रहे हैं.

(सुरेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement