पहली बार शहर पहुंची 40 आदिवासी महिलाएं, बाबा विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन, DIG ने पूरा किया वादा

उत्तर प्रदेश के चंदौली की एक गांव की 40 महिलाएं पहली बार शहर पहुंची और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद पुलिसवालों ने महिलाओं को शहर में कई जगहों पर घुमाया. ये महिलाएं पहली बार गांव से बाहर निकली हैं. डीआईजी ने इन महिलाओं से शहर घुमाने का वादा किया था. जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है.

Varanasi News
रोशन जायसवाल
  • वाराणसी,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली की 40 महिलाएं पहली बार गांव से बाहर निकलीं और शहर पहुंची. इन महिलाओं ने पहली बार शहर देखा. DIG वैभव कृष्ण ने उनको खुद शहर घुमाया और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराया. डीआईजी ने महीनों पहले किया अपना वादा पूरा किया. डीआईजी ने इन महिलाओं से शहर घुमाने का वादा किया था.

पहली बार गांव से बाहर निकलीं ये महिलाएं-
ये सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के दूरदराज पांडी गांव की रहने वाली हैं. ये महिलाएं पहली बार अपने गांव से बाहर निकलीं. इन ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई बस से श्री काशी विश्वनाथ धाम, विशालाक्षी शक्ति पीठ, संकटमोचन मंदिर एवं दुर्गाकुंड मंदिर पर दर्शन-पूजन किए, साथ ही JHV मॉल का भ्रमण भी किया. यह यात्रा इन महिलाओं के जीवन में नई आशा, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता का संचार करने वाली रही. यह केवल एक भ्रमण नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों को नई पहचान देने की दिशा में पुलिस का एक सार्थक प्रयास है.

काशी विश्वनाथ मंदिर गईं महिलाएं-
चंदौली के नौगढ़ के गांव पंडी की 40 महिलाओं सहित कुल 49 लोगों के लिए सोमवार का दिन इसलिए बहुत खास था, क्योंकि 3 घंटे से ज्यादा वक्त का सफर तय करके पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए बस में सवार होकर ये सभी पहली बार वाराणसी शहर पहुंचे थे. वाराणसी के मैदागिन चौराहे पहुंचते ही बस खड़ी होने के बाद सभी 49 ग्रामीण महिलाओं और बच्चों का दल गोल्फ कार्ट में सवार होकर खिले चेहरों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा, जहां सभी ने विधिवत्त बाबा का दर्शन पूजन किया. इसके बाद विशालाक्षी मंदिर भी पहुंचकर माता के दर्शन किए.

महिलाओं ने फोटो भी खिंचवाई-
इस दौरान ग्रामीणो ने किसी सेलिब्रिटी की तरह ही खूब फोटो भी खिंचाया. इसके बाद पूरा दल संकट मोचन मंदिर पहुंचकर दर्शन किया. अलग-अलग सभी मंदिरों पर पहुंचने पर दल का स्वागत भी होता रहा. कभी अंग वस्त्रम तो कभी रुद्राक्ष की माला भेंट की गई. तो वहीं तैनात पुलिसकर्मी ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के दल को मंदिरों की महत्ता के बारे में समझाते भी रहे. अंत में सभी ने कैंटोनमेंट पहुंचकर जीएसबी मॉल भी घुमा और पहली बार एस्केलेटर लिफ्ट का प्रयोग करके रोमांचित हुए. अंत में दल ने जालान प्रसादाम रेस्टोरेंट पहुंचकर भोजन भी ग्रहण किया.

DIG ने शहर घुमाने का किया था वादा-
दरअसल पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण और एसपी चंदौली आकाश पटेल बीते दिनों चंदौली के नौगढ़ के पंडी गांव पहुंचे हुए थे. यहां ग्रामीण महिलाओं से बातचीत के बाद महिलाओं ने शहर देखने की इच्छा जाहिर की थी. तभी उपमानिरीक्षक ने उनको दर्शन पूजन और शहर भ्रमण का वादा किया था.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED