वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री की लापरवाही के कारण उसकी दुबई जाने वाली फ्लाइट छूट गई. गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी भूषण कुमार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-183 से रात 9:05 बजे दुबई जाना था. वह शाम करीब 5:30 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गया था, लेकिन इसी दौरान वह नशे की हालत में एयरपोर्ट की पार्किंग में जाकर सो गया.
एयरपोर्ट पर सो गया शख्स, छूट गई फ्लाइट-
काफी देर तक यात्री के पार्किंग में पड़े रहने की जानकारी मिलने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे देखा और मामले की सूचना बाबतपुर चौकी पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचने तक विमान के उड़ान भरने का समय निकल चुका था. इसके बाद यात्री को स्वास्थ्य जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले जाया गया. इस घटना के कारण वह निर्धारित विमान से दुबई नहीं जा सका. पुलिस ने उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है.
4 घंटे पहले पहुंच गया था एयरपोर्ट-
जानकारी के अनुसार भूषण कुमार बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था, जबकि उसकी दुबई की फ्लाइट रात 9:05 बजे रवाना होनी थी. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह पार्किंग क्षेत्र में चला गया और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नशे की हालत में वहीं सो गया.
पुलिस ने कराया मेडिकल जांच-
काफी समय तक उसके इस तरह पड़े रहने की जानकारी सुरक्षाकर्मियों को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर यात्री की स्थिति देखी. इसके बाद उसकी जांच कराई गई और बाबतपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्री को अपने साथ लिया और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भेजा.
पुलिस ने घरवालों को दी जानकारी-
बाबतपुर चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा के मुताबिक यात्री के परिवार का कोई सदस्य आसपास मौजूद नहीं था. पुलिस ने गोरखपुर में रहने वाले उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी. इस घटना में सबसे अहम बात यह रही कि यात्री समय से एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद अपनी निर्धारित फ्लाइट पकड़ नहीं सका और पार्किंग में सो जाने के कारण उसकी दुबई यात्रा टल गई.
ये भी पढ़ें: