Advertisement

Vastu Tip For Plant: तुलसी से मनी प्लांट तक, घर में इन पौधों को सही जगह रखने से बढ़ेगी पॉजिटिविटी

पौधों को घर में रखने का शौक कई लोगों को होता है. लेकिन हर पौधे को अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब के सही दिशा में रखा जाए, तो वह घर में पॉजिटिविटी फैलाने का काम बेहतरीन तरीके से करता है.

Indoor Plant
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

घर में पौधे लगाने से हरियाली बढ़ती है और आसपास का माहौल भी अच्छा लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में पौधों की जगह को भी खास माना गया है? मान्यता है कि सही दिशा और सही जगह पर पौधे रखने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है. अगर आप भी घर को सुंदर बनाने के साथ पॉजिटिविटी बनाए रखना चाहते हैं, तो इन जगहों पर पौधे रख सकते हैं.

उत्तर-पूर्व दिशा में रखें तुलसी

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में खास महत्व रखता है. वास्तु की मान्यता के अनुसार इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है. तुलसी के पौधे को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां उसे अच्छी रोशनी और खुली हवा मिल सके. इसे बालकनी, आंगन या किसी रोशनी वाली जगह पर रखा जा सकता है.

लिविंग रूम में रखें मनी प्लांट

मनी प्लांट घर की सजावट के लिए काफी पसंद किया जाता है. इसे लिविंग रूम के ऐसे कोने में रखा जा सकता है, जहां हल्की रोशनी आती हो. वास्तु में मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. इसे हैंगिंग पॉट में लगाकर कमरे को खूबसूरत भी बनाया जा सकता है.

बेडरूम में रखें स्नेक प्लांट

अगर आप बेडरूम में पौधा रखना चाहते हैं, तो स्नेक प्लांट अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी देखभाल भी आसान होती है. इसे कमरे के किसी कोने या खिड़की के पास रखा जा सकता है. इसकी लंबी पत्तियां कमरे को अच्छा और साफ लुक देती हैं.

बालकनी में लगाएं एरेका पाम

बालकनी पौधों के लिए अच्छी जगह हो सकती है. यहां एरेका पाम लगाया जा सकता है. इससे बालकनी हरी-भरी और सुंदर नजर आती है. हालांकि पौधे को ऐसी जगह रखना जरूरी है, जहां उसकी जरूरत के अनुसार रोशनी और हवा मिलती रहे. जगह कम होने पर छोटे गमलों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement