Vastu Tips for Tulsi: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है. घर-आंगन में तुलसी का पौधा लगाना धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि तुलसी को सही दिशा और उचित स्थान पर रखने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है. हालांकि, वास्तु परंपरा में तुलसी का पौधा रखने के लिए कुछ दिशाओं को शुभ और कुछ स्थानों को अनुपयुक्त माना गया है.
ईशान कोण में लगाएं तुलसी का पौधा
आपको मालूम हो कि वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है. इसे घर का बेहद शुभ और आध्यात्मिक ऊर्जा वाला क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में तुलसी जैसे पवित्र पौधे को इस दिशा में रखना अच्छा माना जाता है. ऐसी मान्यता है यहां तुलसी का पौधा रखने से घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है.
तुलसी के पौधे के लिए उत्तर दिशा भी शुभ
उत्तर दिशा को भी तुलसी के पौधे के लिए शुभ माना गया है. वास्तु परंपरा में इस दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक सकारात्मकता का वातावरण बना रह सकता है.
पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं तुलसी
पूर्व दिशा का संबंध सूर्य और प्रकाश से माना जाता है. ऐसे में इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ माना गया है. खासकर ऐसी जगह जहां पौधे को सुबह की पर्याप्त धूप और ताजी हवा मिल सके, वहां तुलसी अच्छी तरह विकसित हो सकती है.
दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें तुलसी का पौधा
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखने से बचने की सलाह दी जाती है. वास्तु परंपरा में दक्षिण दिशा का संबंध यम देव से माना जाता है. ऐसे में तुलसी जैसे पवित्र पौधे के लिए इसे उपयुक्त दिशा नहीं माना जाता.
तुलसी का पौधा रखते समय इन बातों का रखें ध्यान
ये भी पढ़ें