Advertisement

Colgate और Eno को मिलाकर चेहरे पर मसाज करने का ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल! क्या यह स्किन के लिए सेफ है?

आजकल सोशल मीडिया पर Colgate और Eno को मिलाकर चेहरे पर मसाज करने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इससे चेहरे की डलनेस, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स कम होते हैं और स्किन पर इंस्टेंट ग्लो आता है.

Viral Colgate-ENO Facial Trend
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST
  • Colgate दांतों के लिए बना चेहरे के लिए नहीं
  • क्या इससे Open Pores हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब फेशियल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें चेहरे पर महंगे क्रीम, स्क्रब या फेस पैक की जगह Colgate और Eno का इस्तेमाल किया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक सैलून कर्मचारी पहले व्यक्ति के चेहरे पर टूथपेस्ट लगाता है, फिर उसके ऊपर Eno डालता है. इसके बाद गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर कुछ देर तक मसाज करता है. वीडियो के आखिर में स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आती है. सवाल है कि क्या वाकई Colgate और Eno चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं?

सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो को देखकर लोग बिना सोचे-समझे उसे अपनी त्वचा पर आजमाना शुरू कर देते हैं. किसी व्यक्ति के चेहरे पर वीडियो में तुरंत चमक दिखाई देना इस बात का सबूत नहीं है कि वह तरीका सुरक्षित है.

Colgate दांतों के लिए बना चेहरे के लिए नहीं
टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों की सफाई और ओरल हाइजीन के लिए किया जाता है. इसमें ऐसे कई पदार्थ होते हैं जो दांतों से प्लाक और दाग हटाने में मदद करते हैं. टूथपेस्ट में एब्रेसिव, डिटर्जेंट और फ्लेवरिंग एजेंट समेत कई तरह के केमिकल मौजूद हो सकते हैं. यही वजह है कि टूथपेस्ट को स्किन के लिए डिजाइन नहीं किया गया है. इसे चेहरे पर लगाने से कुछ लोगों में जलन, लालिमा या त्वचा में इरिटेशन हो सकता है.

वीडियो में त्वचा कुछ देर के लिए साफ या चमकदार नजर आ सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि टूथपेस्ट त्वचा के लिए फायदेमंद है. किसी भी कॉस्मेटिक या घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले यह देखना जरूरी है कि वह त्वचा के लिए सुरक्षित है या नहीं.

 

Eno भी फेशियल प्रोडक्ट नहीं
ENO आमतौर पर पेट की एसिडिटी, सीने में जलन और अपच जैसी समस्याओं में राहत के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एंटासिड पाउडर है. इसमें सोडियम बाइकार्बोनेट जैसे पदार्थ होते हैं, जो पेट में मौजूद अतिरिक्त एसिड को न्यूट्रलाइज करने में मदद करते हैं. लेकिन पेट की एसिडिटी में काम करने वाला प्रोडक्ट चेहरे पर लगाने के लिए नहीं बनाया गया है.

क्या इससे Open Pores हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे?
ओपन पोर्स स्किन की सामान्य संरचना का हिस्सा हैं. इन्हें हमेशा के लिए पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता. चेहरे पर पोर्स ज्यादा दिखाई देने के पीछे जेनेटिक्स, उम्र, त्वचा में ज्यादा ऑयल बनना, धूप से होने वाला नुकसान और त्वचा की देखभाल जैसे कई कारण हो सकते हैं. ऑयली स्किन वाले लोगों में पोर्स अक्सर ज्यादा नजर आते हैं. सही स्किनकेयर रूटीन से इनकी appearance को कम किया जा सकता है, लेकिन इन्हें गायब नहीं किया जा सकता.

वायरल वीडियो देखकर चेहरे पर न करें एक्सपेरिमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर किसी नुस्खे को तुरंत चेहरे पर आजमाना सही नहीं है. Colgate और Eno को मिलाकर लगाने से पोर्स बंद होते हैं या स्किन ग्लो करती है, इसका कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है. उल्टा, इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है. टूथपेस्ट में ऐसे केमिकल होते हैं, जो चेहरे की त्वचा में जलन कर सकते हैं. इससे लालिमा, खुजली या जलन हो सकती है. Eno में मौजूद बेकिंग सोडा भी त्वचा का pH बैलेंस बिगाड़ सकता है. इससे स्किन रूखी और संवेदनशील हो सकती है. वीडियो में चेहरा कुछ देर के लिए चमकता हुआ दिख सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तरीका सुरक्षित है. खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को ऐसे प्रयोग से बचना चाहिए. चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement