Advertisement

दुल्हन ने की शरारत, वरमाला पहनाते वक्त दुल्हे की भी निकल गई हसी

इस वीडियो के कैप्शन के साथ लिखा है, “बेंड इट लाइक…” करीब 3 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 2 लाख ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसे इंस्टाग्राम यूजर्स से भी कई कमेंट्स मिले. एक यूजर ने लिखा- दीदी जरूर योगा टीचर हैं. दूसरे ने लिखा - जीवन में पहले बार देखी है मैट्रिक्स वाली दुल्हन.

वरमाला के दौरान पीछे झुक गयी दुल्हन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST
  • वरमाला पहनते वक्त दुल्हन ने की शरारत
  • ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है

आज कल सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक फनी वीडियो शेयर किए जाते हैं. अब ऐसा ही वीडियो एक शादी-शुदा जोड़े का शेयर हो रहा है.इस वीडियो को पारुल गर्ग  नाम के मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है.  उनका वीडियो शादी के दौरान ठीक उसी तरह का एक पल दिखाता है जिसे भूलना काफी मुश्किल है. ये वीडियो  इतना मजेदार है कि कोई भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएगा

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए स्टेज पर खड़े हैं.   जब दूल्हा दुल्हन को वरमाला डालने की कोशिश करता है. तो दुल्हन दूल्हे को थोड़ा परेशान करने के लिए  अपनी कमर का इस्तेमाल करती है. जैसे ही दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है. वह आगे और पीछे झुकती है. वो पूरी तरह से पीछे की ओर झूक जाती है. वहां खड़े सभी लोग हंसने लगते हैं. दूल्हा-दुल्हन भी एक दूसरे को देखकर मुस्कुराने लगते हैं. 

इस वीडियो के कैप्शन के साथ लिखा है, “बेंड इट लाइक…”  करीब 3 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 2 लाख ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसे इंस्टाग्राम यूजर्स से भी कई कमेंट्स मिले. एक यूजर ने लिखा- दीदी जरूर योगा टीचर हैं. दूसरे ने लिखा - जीवन में पहले बार देखी है मैट्रिक्स वाली दुल्हन.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement