Green Tea: कहने के लिए फायदों की है दुकान.. लेकिन रिस्क भी जुड़े कुछ, जानें ग्रीन टी के बारे में सबकुछ

विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की मेडिकेशन पर है, तो उसे ग्रीन टी का सेवन करने से बचना चाहिए.

Benefits and Drawback of Green Tea
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

लोगों में ग्रीन टी के प्रति काफी क्रेज बढ़ रहा है. लोग इसको स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी मानते है. इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. ग्रीन टी मेटाबॉलिज़्म को तेज करने में सहायक होती है, इसलिए कई लोग इसे वज़न घटाने के उद्देश्य से पीते हैं. लेकिन हर चीज़ के कुछ फायदे होते हैं तो नुकसान भी. आज हम आपके लिए ग्रीन टी के राज़ खोलेंगे.

ग्रीन टी के फायदे 
ग्रीन टी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने में मदद करते हैं. रिसर्च के अनुसार, ग्रीन टी का सेवन गट इन्फ्लेमेशन को कम कर सकता है, साथ ही ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है. इसके सेवन से स्ट्रोक का रिस्क भी कम हो सकता है. ग्रीन टी में तुलसी और अदरक जैसे फ्लेवर्स ऐड किए जाते हैं, जो इसे और अधिक लाभकारी बनाते हैं.

ग्रीन टी के नुकसान
हालांकि, ग्रीन टी के फायदे जितने प्रभावशाली हैं, इसके नुकसान भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं. ओवर कंजम्पशन यानी अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन पेट की समस्याएं, डिहाइड्रेशन और गैस्ट्रिक फॉर्मेशन का कारण बन सकता है. इसके अलावा, यह किडनी और लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकती है. कुछ मामलों में, ओवर कंजम्पशन से सरदर्द और नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

रिसर्च और सावधानियां
ग्रीन टी पर किए गए रिसर्च अभी भी लिमिटेड हैं और कई अध्ययन ऑनगोइंग हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की मेडिकेशन पर है, तो उसे ग्रीन टी का सेवन करने से बचना चाहिए. ओवर कंजम्पशन को ग्रीन टी से जुड़े सबसे बड़े खतरे के रूप में देखा गया है.

सावधानियां क्या हैं?
ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसका सेवन सही मात्रा में करना बेहद जरूरी है. रिसर्च के अनुसार, ग्रीन टी के फायदे और नुकसान दोनों ही महत्वपूर्ण हैं. इसलिए, इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होगा.

 

Read more!

RECOMMENDED