Leftover Chapati Recipe: कई बार रात को ज्यादा रोटियां बन जाती हैं और सुबह तक बची रह जाती हैं, जिसे अक्सर हम बांसी समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपके लिए हम आज एक जरूरत की रेसिपी लाए हैं. इस रेसिपी के जरिए आप रात की बची हुई रोटियों से एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं. जिससे न तो आपका खाना वेस्ट होगा साथ ही यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि बच्चे भी उंगलियां चाट-चाट कर नाश्ता करेंगे. तो चलिए आपको बताते हैं इस हेल्दी डिश के बारे में.
सामग्री:
बची हुई रोटियां, बेसन, पानी, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर , अजवाइन, तिल, चीनी, नींबू का रस, धनिया पत्ती, नमक, तेल
ऐसे बनाएं बची हुई रोटियों का स्वादिष्ट नाश्ता
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इस घोल को फेंटें. अब अदरक, लहसुन, जीरा, हरी मिर्च और एक चुटकी नमक को मिक्स कर के पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को बेसन के घोल मिला दें. अब घोल में स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला और नमक मिला दें. अब एक रोटी लें और उसपर इस घोल को अच्छी तरह फैला कर रोल बना लें.
अब एक पैन लें, उसमें 3 से 4 कप पानी डालकर उबाल लें. उसमें छेद वाली प्लेट रखें और तेल से चिकना कर लें. प्लेट पर रोटी रोल रखें और ढक कर कम से कम 12 से 15 मिनट तक भाप में पका लें. जब लगे रोटी अच्छी तरह से पक चुकी है गैस बंद कर दें. अब तवे पर तेल गरम करें और रोटी रोल हल्की आंच पर हल्का कुरकुरा होने तक दोनों तरह से सेंके. इसके बाद इसे हरी चटनी या किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें. बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इस नाश्ते को बड़े चाव से खाएंगे. बता दें कि, ये डिश स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी बड़ी फायदेमंद है.
ये भी पढ़ें: