Dahi wale Aloo Recipe in Hindi कई बार घर में दही ज्यादा हो जाती है और कुछ दिनों बाद उसका स्वाद खट्टा हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग उससे कढ़ी बना लेते हैं, लेकिन अगर आपका मन कढ़ी खाने का नहीं है, तो उसी खट्टी दही से घर में ही एक यह वाली बेहद स्वादिष्ट डिश आप बना सकते हैं, जिसको लोग दही वाले आलू बोलते हैं. यह रेसिपी कई जगहों पर बनाई जाती है, खास कर ये दही वाले आलू कश्मीरी खान-पान की एक चर्चित रेसिपी है.
ये घर पर बनने वाली एक आसान रेसिपी है, जो खास तौर पर उत्तर भारत के घरों में बनाई जाती है. इस डिश में दही की थोड़ी सी खटास और चटपटा स्वाद रहता है, जिससे इसका अलग ही स्वाद आता है. इसे आप रोटी, पराठा, पूरी या चावल के साथ भी खा सकते हैं.
दही वाले आलू बनाने के लिए जरूरी सामान
दही वाले आलू बनाने का तरीका
सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छीलकर हाथों से तोड़ लें या बड़े टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि आलू बहुत छोटे न करें, इससे सब्जी का स्वाद और बनावट दोनों अच्छे रहते हैं.
अब एक कढ़ाई या पैन में तेल या घी गरम करें. तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, उसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें. इसे थोड़ी देर भून लें ताकि इसकी खुशबू आने लगे.
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा चलाएं. मसाले जलें नहीं, इसलिए गैस को धीमा रखें. इसके बाद इसमें उबले हुए आलू डालकर मसालों के साथ भूनें.
दूसरी तरफ दही को एक बाउल में अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गांठें न रहें. अब गैस को धीमा करके धीरे-धीरे दही को कढ़ाई में डालें और लगातार चलाते रहें. ऐसा करने से दही फटेगी नहीं.
अब इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें ताकि ग्रेवी अच्छी बन सके. सब्जी को 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दही और मसाले अच्छे से मिल जाएं.
जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और आलू में दही का स्वाद अच्छे से आ जाए, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे सजाएं.
परोसने का सही तरीका
गरमा-गरम दही वाले आलू को आप फूली हुई गरमागरम रोटी, तवा पराठा या जीरा राइस के साथ खा सकते हैं. अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा देसी घी भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें