Advertisement

ऑफिस की बदलती दुनिया में बढ़ा Coffee Badging और Task Masking का ट्रेंड... जानें क्या हैं ये?

ऑफिस वर्क कल्चर को लेकर काफी ट्रेंड बदलते हैं. ऐसे ही हाल ही में दो ट्रेंड सामने आए हैं, जिन्हें कॉफी बैजिंग और टास्क मास्किंग कहा जाता है. लेकिन आखिर क्या होता है इनका मतलब...

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST

ऑफिस में काम करने का तरीका पिछले कुछ सालों में काफी बदल गया है. वर्क फ्रॉम होम और हाइब्रिड वर्क अब कई कंपनियों का हिस्सा बन चुके हैं. वहीं, कई कंपनियां कर्मचारियों को फिर से ज्यादा दिन ऑफिस आने के लिए कह रही हैं. ऐसे में ऑफिस की दुनिया में कुछ नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं. इनमें Coffee Badging और Task Masking काफी चर्चा में हैं.

क्या है कॉफी बैजिंग?

कॉफी बैजिंग का मतलब है ऑफिस में थोड़ी देर के लिए जाना और फिर वापस घर से काम करना. इसे आसान तरीके से ऐसे समझ सकते हैं. अगर किसी कंपनी ने कर्मचारी को हफ्ते में कुछ दिन ऑफिस आने के लिए कहा है, तो कर्मचारी ऑफिस पहुंचता है. वह अपना पंच इन करता है, साथियों से मिलता है और कुछ समय ऑफिस में बिताता है. इसके बाद वह घर लौटकर बाकी काम पूरा करता है. यानी कर्मचारी ऑफिस आता जरूर है, लेकिन पूरा दिन वहां काम नहीं करता. वह सिर्फ कुछ घंटे ऑफिस में दिखने के बाद घर से काम करना पसंद करता है. इसी तरीके को कॉफी बैजिंग कहा जाता है.

टास्क मास्किंग क्या होता है?

टास्क मास्किंग का मतलब है खुद को जरूरत से ज्यादा बिजी दिखाना. इसमें कर्मचारी के पास ज्यादा काम न होने पर भी वह ऐसा दिखाने की कोशिश करता है कि वह लगातार काम कर रहा है. जैसे बार-बार ईमेल चेक करना, ऑफिस चैट पर लगातार ऑनलाइन रहना या कंप्यूटर पर काम करने का दिखावा करना. ऐसा तब ज्यादा देखने को मिलता है, जब कर्मचारी के काम को उसके नतीजे से ज्यादा इस बात से देखा जाता है कि वह कितने समय तक कंप्यूटर के सामने बैठा है.

क्यों बढ़ रहे हैं ये ऑफिस ट्रेंड?

लंबा सफर, ऑफिस में ज्यादा समय और काम का दबाव कुछ कर्मचारियों के लिए परेशानी बन सकता है. ऐसे में वे घर से काम करना ज्यादा आसान मानते हैं. साथ ही, कई कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें उनके काम के नतीजे से आंका जाए, न कि केवल ऑफिस में बिताए घंटों से.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement