आजकल ऑफिस जाने वाली महिलाओं से लेकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स तक, हर कोई हैवी फाउंडेशन की जगह हल्के मेकअप प्रोडक्ट्स को ज्यादा पसंद कर रहा है. यही वजह है कि BB और CC क्रीम का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. ये दोनों क्रीम चेहरे को नेचुरल ग्लो देने के साथ स्किन टोन को ईवन दिखाने में मदद करती हैं. साथ ही दाग-धब्बों को भी काफी हद तक छिपा देती हैं. हालांकि कई महिलाएं आज भी BB और CC क्रीम को एक ही समझती हैं. जबकि दोनों के काम और फिनिश में बड़ा अंतर होता है. ऐसे में सही प्रोडक्ट चुनने के लिए इनके बीच का फर्क समझना जरूरी है.
BB क्रीम क्या होती है
BB क्रीम का फुल फॉर्म Beauty Balm या Blemish Balm होता है. यह एक हल्की कवरेज देने वाली क्रीम है. जो स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाती है. BB क्रीम खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है. जिन्हें रोजाना हल्का और नेचुरल मेकअप लुक पसंद होता है. यह क्रीम चेहरे को फ्रेश और क्लीन लुक देती है. साथ ही स्किन को ज्यादा भारी भी महसूस नहीं होने देती. इसलिए डेली यूज के लिए BB क्रीम एक बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है.
CC क्रीम किस काम आती है
CC क्रीम का मतलब Color Correcting Cream होता है. यह खासतौर पर स्किन टोन को बराबर दिखाने के लिए बनाई जाती है. अगर चेहरे पर रेडनेस, डार्क स्पॉट्स या अनइवेन स्किन टोन है. तो CC क्रीम उसे छिपाने में मदद करती है. इसकी कवरेज BB क्रीम के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होती है. यही वजह है कि यह चेहरे को ज्यादा स्मूद और फ्लॉलेस फिनिश देती है. इसे लगाने के बाद मैट या सैटिन फिनिश मिलती है. जो लंबे समय तक टिक सकती है.
कौन सी क्रीम देती है बेहतर फिनिश
BB और CC दोनों ही क्रीम चेहरे को अच्छा फिनिश देती हैं. लेकिन अगर ज्यादा कवरेज और दाग-धब्बों को बेहतर तरीके से छिपाना है. तो CC क्रीम ज्यादा असरदार मानी जाती है. वहीं BB क्रीम चेहरे को हल्का और नेचुरल ग्लोइंग लुक देती है.
किसे खरीदना रहेगा बेहतर
अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप हल्का मेकअप लुक चाहती हैं. तो BB क्रीम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. वहीं अगर आपको ज्यादा कवरेज चाहिए और स्किन टोन को इवेन दिखाना है. तो CC क्रीम चुनना सही रहेगा. अपनी स्किन टाइप और जरूरत के हिसाब से सही क्रीम का चुनाव करने से आपका मेकअप लुक और भी बेहतर नजर आ सकता है.
ये भी पढ़ें: