Fridge Temperature in Summer: गर्मी में फ्रिज का टेंपरेचर रखेंगे इतना तो नहीं खराब होगा अंदर रखा एक भी सामान

गर्मी के मौसम में फ्रिज का तापमान थोड़ा कम रखना चाहिए ताकि अंदर ठंडक बनी रहे. आमतौर पर फ्रिज का सही सेटिंग 3 से 5 नंबर (या मीडियम-कूल सेटिंग) पर रखना सबसे बेहतर माना जाता है.

fridge temperature in summer
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • गर्मी में फ्रिज का सही टेंपरेचर क्या होना चाहिए?
  • गर्मी में फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना चाहिए?

गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती है, वैसे-वैसे फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है. पानी ठंडा करना हो, दूध खराब होने से बचाना हो या सब्जियां लंबे समय तक ताजी रखनी हों फ्रिज हर घर की जरूरत है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर फ्रिज का टेंपरेचर सही सेट नहीं किया जाए तो अंदर रखा खाना जल्दी खराब हो सकता है या फिर बिजली का बिल भी बढ़ सकता है.

गर्मियों में फ्रिज को सही टेंपरेचर पर चलाना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो खाना खराब होना 

गर्मी में फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना चाहिए?
गर्मी के मौसम में फ्रिज का तापमान थोड़ा कम रखना चाहिए ताकि अंदर ठंडक बनी रहे. आमतौर पर फ्रिज का सही सेटिंग 3 से 5 नंबर (या मीडियम-कूल सेटिंग) पर रखना सबसे बेहतर माना जाता है.

अगर आपका फ्रिज डिजिटल है तो उसका तापमान 3°C से 5°C के बीच रखें. इससे खाने का सामान जल्दी खराब नहीं होता और बैक्टीरिया भी नहीं पनपते.

नॉर्मल फ्रिज का तापमान कितना होता है?
नॉर्मल फ्रिज का तापमान 4°C (लगभग 37°F) के आसपास रखा जाता है. यह तापमान खाने को सुरक्षित रखने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है.

फ्रीजर का तापमान इससे काफी कम होता है, आमतौर पर -18°C के आसपास, ताकि आइसक्रीम, मांस और दूसरी फ्रोजन चीजें लंबे समय तक सुरक्षित रहें.

गर्मी में क्यों बदलना चाहिए फ्रिज का टेंपरेचर?
गर्मी में बाहर का तापमान बढ़ने के कारण फ्रिज पर ज्यादा लोड पड़ता है. अगर फ्रिज को सामान्य सेटिंग पर ही रखा जाए तो अंदर की ठंडक कम हो सकती है. इससे दूध फटने, सब्जियां जल्दी खराब होने और खाने में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है. इसी वजह से गर्मियों में फ्रिज को थोड़ा ज्यादा कूल मोड पर रखना जरूरी हो जाता है.

गलत टेंपरेचर से क्या नुकसान हो सकता है?

  • सब्जियां फ्रीज होकर खराब हो सकती हैं

  • बिजली बिल बढ़ सकता है

  • कुछ फूड आइटम्स का टेक्सचर बिगड़ जाता है


फ्रिज इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • फ्रिज को बार-बार खोलने से बचना चाहिए क्योंकि इससे अंदर की ठंडक बाहर निकल जाती है.

  • फ्रिज को ज्यादा भरने से भी हवा का सर्कुलेशन रुक जाता है और कूलिंग पर असर पड़ता है.

  • इसके अलावा, फ्रिज को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखना चाहिए ताकि पीछे की कॉइल्स को हवा मिलती रहे और कूलिंग बेहतर बनी रहे.

  • गरम खाना सीधे फ्रिज में न रखें.

  • फ्रिज की समय-समय पर सफाई करते रहें ताकि बदबू, बैक्टीरिया और फंगस न पनपे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED