When to Clean the Water Tank: पानी टंकी की जरूर कर लें इतने दिनों में सफाई... वरना होगा बड़ा नुकसान... गंदा जल पीने से कई बीमारियां ले सकती हैं अपनी गिरफ्त में 

Right Time to Clean Water Tank: यदि आप पानी की टंकी को सालों तक साफ-सफाई नहीं करते हैं तो यह आपकी बहुत बड़ी गलती है. आप गंदा पानी पीने से बीमार पड़ सकते हैं. आपको डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. पानी की टंकी को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी टंकी को हर 3 से 6 महीने में एक बार जरूर साफ करना चाहिए.

Right Time to Clean Water Tank
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

यदि आप पानी की टंकी को सालों तक साफ-सफाई नहीं करते हैं तो यह आपकी बहुत बड़ी गलती है. पानी की टंकी को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए. पानी की टंकी की साफ-सफाई नहीं करने पर टंकी के भीतर काई, धूल, मिट्टी, बैक्टीरिया और अन्य गंदगी जमा होने लगती है. इससे टंकी का पानी गंदा हो जाता है. पानी की टंकी के गंदे पानी को पीने और इस जल से खाना पकाकर खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं.

आपको  डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आपको गंदा पानी पीने  से अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है. आपको मालूम हो कि पानी की टंकी की सफाई अधिक समय तक नहीं करने पर टंकी के पानी में बदबू आने लगती है. इतना ही नहीं पानी का रंग भी बदल जाता है. यदि ऐसा है तो समझ जाएं कि यह पानी पीने लायक नहीं है. ऐसे में पानी की टंकी की सफाई का विशेष ख्याल रखें.  

कितने दिनों में करनी चाहिए पानी टंकी की सफाई 
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी की टंकी को हर तीन से छह महीने में एक बार जरूर साफ करना चाहिए. यदि आपके क्षेत्र में पानी का सप्लाई कभी-कभार गंदा होता है या पानी की टंकी खुली जगह पर है तो हर दो से तीन महीने में टंकी की साफ-सफाई करना बेहतर होता है. यदि पानी की टंकी ढकी हुई है और पानी साफ आता है तो 6 महीने का अंतराल पर एक बार टंकी को साफ करना ठीक माना जा सकता है.

आपको मालूम हो कि पानी की टंकी की नियमित साफ-सफाई से पानी की गुणवत्ता बनी रहती है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है. पानी की टंकी की साफ-सफाई के अलावा कुछ और सावधानियां बरतनी चाहिए. जैसे पानी की टंकी को हमेशा ढककर रखना चाहिए. ऐसे करने से टंकी में धूल नहीं जाएगी, कीड़े-मकोड़े नहीं गिरेंगे. पेड़ों से टूटी पत्तियां भी गिरकर पानी की टंकी में नहीं जाएगी. पानी टंकी की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए कि कहीं उसमें दरार या लीकेज तो नहीं है. यदि आपकी पानी की टंकी प्लास्टिक की है तो उसे तेज धूप से बचाने की जरूर कोशिश करें. 

ऐसे करें पानी की टंकी सफाई 
1. पहले टंकी को पूरी तरह करें खाली 
पानी की टंकी की सफाई के दौरान सिर्फ पानी को ही उसमें से बाहर न निकालें बल्कि टंकी को अच्छी तरह रगड़कर साफ करना भी जरूरी होता है. पहले पानी की टंकी को पूरी तरह खाली करें. इसके बाद ब्रश से टंकी के अंदर की दीवारों और तली को साफ करें. इसके बाद साफ पानी से टंकी को अच्छी तरह धोकर फिर पानी को टंकी में भरें. इससे टंकी में भरने वाला पानी साफ और पीने योग्य रहेगा.

2. टंकी में डालें इस पेड़ की लकड़ी
आप पानी की टंकी को साफ रखने के लिए उसमें जामुन की लकड़ी डाल सकते हैं. जामुन की लकड़ी टंकी में डालने पर हरी काई और फफूंद नहीं जमती है. जामुन की लकड़ी को पानी की टंकी में डालने से पहले टंकी से पानी पूरी तरह से निकाल लें. इसके बाद एक बाल्टी पानी में सिरका, बेकिंग सोडा, डिटर्जेंट पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.

इसके बाद इस घोल को टंकी में डाल दें. एक घंटे तक इसे टंकी में रहने दें. इसके बाद टंकी की सफाई करें. टंकी में एक डंडे में ब्रश या कपड़ा बांधकर या फिर झाडू डालकर रगड़ सकते हैं. इससे टंकी के अंदरूनी हिस्सी में जमी काई हट जाएगी. ऐसा करने के बाद टंकी में फूल पानी भरें और फिर इसे गिरा दें. एक-दो बार पानी आधा भरकर गिरा दें. अब फ्रेश पानी भरें और दो से 3 जामुन की लकड़ी डाल दें. ऐसा करने से पानी की टंकी कई दिनों तक साफ रहेगी.

3. ब्लीचिंग पाउडर 
आप ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कर भी पानी की टंकी की साफ-सफाई कर सकते हैं. आपको सबसे पहले 1 लीटर पानी में 1 से 2 चम्मच ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर घोल बनाना होगा. फिर इस घोल को टंकी के अंदर डालें. अब आप झाडू या ब्रश की मदद से टंकी की सफाई करें. एक से दो बार टंकी में पानी भरकर उसे बाहर निकाल दें. इसके बाद फ्रेश पानी भरें. इससे टंकी एकदम साफ हो जाएगी. नल से पानी भी एकमद साफ निकलेगा.

4. फिटकरी से करें टंकी की सफाई
आप पानी की टंकी की सफाई करने के लिए फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको 20 से 30 ग्राम फिटकरी लेने होगा. अब इस फिटकरी को पानी में घोलना होगा. इस फिटकरी और पानी के घोल को टंकी में डालें. यह घोल टंकी के तल पर जमी गंदगी को चंद मिनटों में साफ कर देगा.

5. ऐसे भी कर सकते हैं पानी की टंकी की सफाई
यदि आपने बहुत बड़ी पानी की टंकी लगा रखी है और टंकी का मुंह काफी बड़ा है तो आप टंकी में उतर कर इसकी साफ-सफाई कर सकते हैं. ध्यान रखें पानी की टंकी की सफाई करते समय हाथ में ग्लव्स जरूर पहनें. पानी की टंकी के अंदर ध्यान से उतरें क्योंकि फिसलने का डर रहता है. पानी की टंकी में जाकर आप ब्लीचिंग पाउडर और पानी से टंकी की साफाई कर सकते हैं. टंकी को पानी से अच्छे से धो दें. टंकी चकाचक साफ हो जाएगी. आपको मालूम हो कि 1 महीने में एक बार पानी की टंकी की जरूर सफाई करें.

 

Read more!

RECOMMENDED