Advertisement

गेहूं के कट्टे में पत्नी ने छिपाए 15 लाख के गहने, किसान पति ने बेच दी पूरी बोरी, फिर जो हुआ वो....

राजस्थान के पाली जिले से ईमानदारी की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. यहां एक अनाज व्यापारी ने सच्चाई की मिसाल पेश करते हुए किसान के करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने सुरक्षित वापस लौटा दिए.

पत्नी ने छिपाए 15 लाख के गहने
gnttv.com
  • पाली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

राजस्थान के पाली जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है. यहां एक अनाज व्यापारी ने गेहूं के कट्टे में मिले करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बिना किसी लालच के किसान को वापस लौटा दिए. व्यापारी की इस ईमानदारी की गांव में खूब तारीफ हो रही है.

किसान ने अनजाने में बेच दिए गहनों वाले कट्टे
मामला पाली जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित खैरवा गांव का है. यहां के किसान घीसाराम घांची ने करीब 15 दिन पहले गांव के ही अनाज व्यापारी मांगू खान को 50-50 किलो के दो गेहूं के कट्टे बेचे थे. दरअसल किसान की पत्नी ने घर के कीमती गहनों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें एक टिफिन में रखकर गेहूं के कट्टे में छिपा दिया था. लेकिन बाद में अनजाने में वही कट्टे व्यापारी को बेच दिए गए.

कट्टा खोलने पर मिला गहनों से भरा टिफिन
कुछ दिन बाद जब व्यापारी मांगू खान ने गेहूं के कट्टे खोले तो उनमें से एक टिफिन मिला. टिफिन खोलकर देखा तो उसमें सोने-चांदी के कई गहने रखे हुए थे. गहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई. इतनी बड़ी रकम के गहने मिलने के बावजूद व्यापारी ने लालच नहीं किया.

किसान को बुलाकर लौटाए गहने
मांगू खान ने तुरंत किसान घीसाराम घांची को अपनी दुकान पर बुलाया और पूरे गहने सुरक्षित उसके हवाले कर दिए. अपने गहने वापस पाकर किसान और उसके परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. उन्होंने व्यापारी का धन्यवाद करते हुए उसकी ईमानदारी की जमकर सराहना की.

गांव में हो रही व्यापारी की तारीफ
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने भी मांगू खान की ईमानदारी की खूब प्रशंसा की. ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में इतनी ईमानदारी कम ही देखने को मिलती है. व्यापारी की इस नेकदिली ने समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है.

-भारत भूषण जोशी

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement