Advertisement

Mix Veg Raita Recipe: सर्दियों में ऐसे बनाएं गाजर, खीरा, मिर्च और मूली का मिक्स रायता... दाल-चावल या पराठे के साथ भी आएगा स्वाद, नहीं करेगा नुकसान

जानें कैसे बनाते हैं ये रायता, जो सर्दियों में सेहत और स्वाद दोनों में है मास्टर. इसको बनाना भी आसान पड़ता है और सादे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है.

winter special mix veg raita
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

सर्दियों के मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में अगर खाने के साथ कुछ हल्का और पेट को ठंडक देने वाला खाया जाए तो पाचन और सेहत को नुकसान नहीं पहुंचता. साथ ही गर्म खाने को सर्दियों में बैलेंस भी करता है. ऐसे में गाजर, खीरा, मिर्च और मूली से बना.यह मिक्स रायता स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन हो जाता है, जो दाल-चावल के साथ भी खूब टेस्टी लगता है और पराठे का स्वाद भी दोगुना कर देता है.

रायता बनाने का सामान

  • दही- 200 ग्राम
  • गाजर और मूली पतला है तो एक और अगर ज्यादा मोटा और बड़ा है तो आधा लीजिए.
  • खीरा- 1 छोटा
  • मिर्ची- 1
  • नमक- एक चुटकी
  • काली मिर्च- एक चुटकी
  • काला नमक- स्वाद अनुसार
  • भूना जीरा पाउडर- एक चुटकी 

 

रायता बनाने का तरीका

  • सारी सब्जियों को धोकर कद्दूकस कर लीजिए और मिर्ची को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब दही में सारी कटी और कद्दूकस की हुई सब्जियां मिला दें. एक चुटकी नमक मिलाएं,
  • थोड़ा-सा भुना हुआ जीरा पाउडर डालें और एक चुटकी काली मिर्च मिला लें.
  • फिर स्वाद अनुसान काला नमक डालें, जिससे रायते का स्वाद और बढ़ जाए. 
  • इन सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा हरा धनिया डालकर रायते को और भी अच्छा स्वाद दे सकते हैं.
  • फिर चाहे तो ऊपर से थोड़ा पानी मिलाएं ताकि रायता थोड़ा पतला हो जाए.

सर्दियों में इस रायते को दिन के समय खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. यह दाल-चावल के साथ पेट को हल्का और साफ रखने में मदद करता है और पराठे के साथ खाने पर भी पेट में भारीपन महसूस नहीं होने देता. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा ठंडा दही इस्तेमाल न करें और मूली की मात्रा थोड़ी ही रखें. सही तरीके से बनाया गया यह मिक्स रायता स्वाद, सेहत और संतुलन तीनों का बेहतरीन मेल है, जिसे सर्दियों में भी बिना किसी चिंता के खाया जा सकता है. कोशिश करें कि तुरंत बना कर तुरंत खाएं. ज्यादा देर रखने से नुकसानदायक हो सकता है.

 

ये भी पढ़ें 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement