Socks Cleaning Hacks: सर्दी में ऐसे साफ करें गंदे और बदबूदार मोजे

सर्दी के मौसम में गंदे और बदबूदार मोजों से हर कोई परेशान रहता है. लेकिन कुछ हैक्स अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए नींबू, बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Socks Cleaning Hacks
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

सर्दी के मौसम में लंबे समय तक हम मोजे पहने रहते हैं. जिसकी वजह से मौजे से बदबू आने की समस्या होने लगती है. उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. जिसकी वजह से पैरों से भी बदबू आने लगती है. चलिए हम आपको कुछ ऐसा तरीके बताते हैं, जिससे सर्दी के मौसम में मोजे से बदबू आने की की समस्या से निजात पाया जा सकता है.

गरम पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल-
गंदे और बदबूदार मोजे का साफ करने के लिए एक बाल्टी गरम पानी लेना चाहिए. इसमें 1-2 चम्मच डिटर्जेंट डालना चाहिए. इसके बाद इसमें गंदे मोजों को आधे घंटे तक भिगोकर छोड़ देना चाहिए. इसके बाद मोजों को हल्के हाथों से रगना चाहिए. इससे गंदगी आसानी से निकल जाती है. ये सबसे आसान तरीका है.

बेकिंग सोडा और सिरका से सफाई-
अगर मोजों से तेज बदबू आ रही है तो बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले एक थोड़ा गरम पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. इसके बाद इसमें 2 चम्मच सिरका डालें. इसके बाद इसमें मोजों को भिगोकर रख दें. आधे घंटे बाद इसे हल्का रगड़ दें. इससे मोजों की गंदगी दूर हो जाएगी. इसके साथ ही बदबू भी खत्म हो जाएगी.

अगर बिना धोए मोजों से बदबू हटाना चाहते हैं तो इसके लिए बेकिंग सोडा को मोजों पर छिड़ दें और उसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद मोजों को अच्छी तरह से साफ कर दें. मोजों से बदबू गायब हो जाएगी.

नींबू और नमक का इस्तेमाल-
कई बार मौजे बहुत गंदे हो जाते हैं. उसमें दाग भी लग जाता है. इसके लिए थोड़ा गरम पानी लेना चाहिए. उसमें एक नींबू निचोड़ लें. उसके बाद उसमें एक चम्मच नमक डालें. इसके बाद इसमें मोजों को आधे घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ें. इसके मोजों के बदबू दूर होगी और हल्की खुशबू आ जाएगी.

अगर मोजों से बदबू दूर करना है तो नींबू का रस डालकर एक स्प्रे बोतल में रख लें. रात को बदबूदार मोजों पर छिड़क दें और उसे खुली हवा में टांग दें. सुबह मोजे फ्रेश मिलेंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED